तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगो को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार की 2 बच्चियों सहित 4 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश , 06-03-2023 6:42:25 AM
Anil Tamboli
तेज रफ़्तार कार ने सड़क किनारे खड़े लोगो को मारी टक्कर , हादसे में एक ही परिवार की 2 बच्चियों सहित 4 लोगों की मौत
वाराणसी 06 मार्च 2023 - वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के सिंहपुर फ्लाईओवर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है. इसमें एक ही परिवार की 2 बच्चियों समेत 4 लोगों को तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. जबकि कार में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कार का ड्राइवर काफी नशे में था. गौरतलब है कि वाराणसी के हृदयपुर का रहने वाला परिवार शादी में शामिल होने के लिए रिंगरोड पर कार का इंतजार कर रहा था. तभी फ्लाईओवर की ओर से तेज स्पीड में आ रही कार (MP18 T 3764) ने रौंद दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार का ड्राइवर काफी नशे में था. इसके चलते वो संतुलन खो बैठा और रिंग रोड की पटरी पर 4 लोगों को कुचल दिया।

इसके बाद कार खाई में जाकर पलट गई. चारों लोगों के शव कार में फंस गए थे. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और शवों को कार से खींचकर बाहर निकाला. इसके बाद दुर्घटना की सूचना पुलिस-प्रशासन को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. उधर, आक्रोशित ग्रामीणों ने रिंग रोड को जाम कर दिया, जिसके चलते दोनों तरफ गाड़ियों का तांता लग गया. प्रशासन ने किसी तरह सभी को समझा-बुझाकर जाम हटवाया. फिलहाल, मौके पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. मृतकों की पहचान विशाल , इंद्रावती देवी (पत्नी विशाल) , अंशिका (पुत्री गुंजन उम्र 3 साल) और संध्या (पुत्री राम किशुन उम्र 3 महीने) की मौके पर मौत हो गई. परिवार में सिर्फ एक सदस्य बचा है, जिसका नाम आशीष है. वहीं कार में सवार ड्राइवर सहित तीन लोगों में से दो की हालत गंभीर बनी हुई है. उनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH