नशे की हालत में पापा ने कई बार मेरे साथ रेप किया , अपनी आपबीती सुनाकर 13 साल की बेटी ने मांगा न्याय

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नशे की हालत में पापा ने कई बार मेरे साथ रेप किया , अपनी आपबीती सुनाकर 13 साल की बेटी ने मांगा न्याय
सम्भल 04 मार्च 2023 - यूपी के सम्भल जिले में पिता और पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. यहां 13 साल की बेटी ने अपने पिता पर कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की आपबीती सुनने और शिकायत पर पुलिस ने धारा 376, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की शादी 16 साल पहले हुई थी. इसके बाद उसने पांच बेटियों को जन्म दिया. पिछले दिनों उसने पत्नी और बच्चों को मारपीट कर घर से निकाल दिया था. इसके बाद महिला बच्चों को लेकर मायके पहुंची। यहां 13 साल की बेटी ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिससे वो और अन्य परिजन दंग रह गए. इसके बाद किशोरी की मां परिजनों के साथ पुलिस के सामने पहुंची और केस दर्ज कराया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. इसके साथ ही पीड़िता की मां ने भी अपने पति व उसके परिजनों पर मारपीट करने का केस दर्ज कराया है. इस मामले में पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पिता की हवस का शिकार बनी 13 साल की पीड़िता का कहना है, पिता ने कई बार गलत काम किया है. वो नशा करके रेप करते थे और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देते थे. इतना ही नहीं नशे में कई बार मारपीट भी करते थे. बार-बार कहते थे कि अगर अपनी मां के सामने आवाज निकाली तो मैं जान से मार दूंगा. अब मैं इंसाफ चाहती हूं।

इस मामले में एडिशनल एसपी श्रीचंद का कहना है कि थाना नखासा क्षेत्र की एक लड़की के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाने की घटना सामने आई थी. मामले में तत्काल केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH