छत्तीसगढ़ - एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी प्रधान आरक्षक गिरफ्तार

कांकेर , 03-03-2023 4:04:03 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - एक पुलिसकर्मी ने दूसरे पुलिसकर्मी के पत्नी के साथ किया दुष्कर्म , आरोपी प्रधान आरक्षक गिरफ्तार
कांकेर 03 मार्च 2023 - पुलिस का नाम सुनते ही आम जन गौरवान्वित महसूस होता है, क्योंकि सामाजिक सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस की होती है। लेकिन जब रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज किस पर सुरक्षा की उम्मीद रखें। ऐसा ही मामला कांकेर जिले के पखांजुर थाना से आया है, जहां पुलिस को अपने ही विभाग के प्रधान आरक्षक पर मामला दर्ज करना पड़ा है। आरोपित पुलिसकर्मी पर महिला के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करने का आरोप है। पखांजूर थाना प्रभारी मोरध्वज देशमुख का कहना है कि पीड़िता के शिकायत पर आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपित प्रधान आरक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई जारी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दुष्कर्म का आरोपित प्रधान आरक्षक तिलकराम जैन विगत दो वर्षों से पखांजूर थाने में पदस्थ है। वह थाना परिसर में बने पुलिस आवास में निवासरत है। इसी परिसर में पखांजूर अनुविभाग विभाग के अन्य थाने में पदस्थ आरक्षक की पत्नी (पीड़िता) के साथ अप्रैल 2022 से आरोपित संबंध बना रहा था। इस घटना की शिकायत गुरुवार को आरक्षक की पत्नी ने पुलिस थाना पखांजूर में कर दी। जिसके बाद पखांजूर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित महिला थाना परिसर पखांजुर में ही रहती है।

पीड़िता के शिकायत पर अपने ही प्रधान आरक्षक के खिलाफ पखांजुर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित की गिरफ्तारी कर ली है और मामले की जांच में जुट गई है। बहरहाल जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाये तो समाज मे फैली वैमनस्यता से कैसे निजात मिलेगी।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
जांजगीर चाम्पा - आदतन गुंडा बदमाश सांतनु सांडे एक साल के लिए जिला बदर, सक्ती जिले में भी नही कर पायेगा प्रवेश
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
छत्तीसगढ़ में गर्मी से हाहाकार, पारा पंहुचा 37 डिग्री के पार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकती लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - शराब पीकर ड्यूटी करना प्रधान आरक्षक अजय सिंह को पड़ा भारी, SP ने किया सस्पेंड
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - तालाब में युवक की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ में एक और बड़ा हादसा, ट्रक ने बस को पिछे से मारी टक्कर, हादसे में 05 लोगो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - होली में रंग लगाने के बहाने 19 साल की युवती के साथ गैंगरेप, घर मे घुसकर चार आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
छत्तीसगढ़ - अनमोल ट्रेवल्स की बस अनियंत्रित होकर पलटी, हादसे में 06 यात्रियों की मौत, दर्जनों यात्री घायल
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
सारागांव से सक्ती के बीच चौथी रेल लाईन का परीक्षण आज, हाईस्पीड से दौड़ेगी ट्रेन, पटरी से दूर रहने की अपील
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
भारतीय वायु सेना का सुखोई Su‑30MKI फाइटर जेट क्रैश, हादसे में दो पायलटों की मौत
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH