छत्तीसगढ़ में पंचायत का तुगलकी फरमान , प्रेमविवाह करने वाले युवक युवती को सौ टुकड़े कर गांव में बांटने की मिली धमकी

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में पंचायत का तुगलकी फरमान , प्रेमविवाह करने वाले युवक युवती को सौ टुकड़े कर गांव में बांटने की मिली धमकी
अम्बिकापुर 02 मार्च 2023 - सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह करने पर गांव के दबंगों द्वारा पति-पत्नी को डराने-धमकाने के मामले में ASP ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। लुंड्रा थाना पुलिस ने पीड़ितों को बिना शिकायत लिए ही भगा दिया था, जिसके बाद इन्होंने कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई थी। जानकारी के मुताबिक, लुंड्रा थाना अंतर्गत ग्राम अगासी के रहने वाले जगेश्वर अगरिया ने गांव की ही एक युवती से कुछ दिनों पहले प्रेम विवाह किया था। इन्होंने बिना किसी की अनुमति लिए भागकर शादी कर ली थी। ये बात गांव के कुछ लोगों को अच्छी नहीं लगी और उन्होंने युवक के पिता बृजमोहन अगरिया को चेतावनी दे डाली कि वे उसके बेटे-बहू की हत्या कर शव के 100 टुकड़े कर गांव में बांटेंगे। इसके बाद आरोपियों ने रविवार को गांव में पंचायत भी बुलवा ली।

पंचायत में परिवार को प्रताड़ित किया गया और घर ले जाकर मारपीट भी की गई। यहीं नहीं, घर का सारा सामान भी बाहर फेंक दिया गया। गांव वालों को ये शपथ दिलाई गई कि कोई भी इस परिवार से संबंध नहीं रखेगा। वहीं पीड़ित परिवार जब थाने पहुंचा, तो पुलिस ने उन्हें वहां से भगा दिया। इसके बाद युवक के परिजन सोमवार की देर शाम अंबिकापुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने कलक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई थी। जिसके बाद एसपी ऑफिस से कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी

बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत

38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..

सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH