छत्तीसगढ़ - हाथी ने रिहायसी इलाके में की वापसी , एक युवक को उतारा मौत के घाट , क्षेत्र में दहशत का माहौल

सरगुजा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - हाथी ने रिहायसी इलाके में की वापसी , एक युवक को उतारा मौत के घाट , क्षेत्र में दहशत का माहौल
अंबिकापुर 28 फरवरी 2023 - अंबिकापुर - कल्याणपुर - प्रतापपुर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम केरता के शक्कर कारखाना के नजदीक सोमवार की रात जंगली हाथी पहुंच गया और वन कर्मचारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी रात में शादी समारोह से लौट रहे पांच युवकों के सामने एक हाथी आ गया चार युवक किसी तरह जान बचाकर भाग निकलने में सफल हो गए लेकिन एक युवक को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया कुचलने से घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई।

घटना के बाद काफी देर तक हाथी आसपास ही विचरण करता रह सुबह लगभग तीन बजे शव को घटनास्थल से बाहर निकाला गया इस घटना से ग्रामीणों में भय का माहौल है जंगली हाथी अभी सिंगरा , धरमपुर क्षेत्र में विचरण कर रहा है वन विभाग द्वारा जंगली हाथी की निगरानी करने का दावा किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार ग्राम केरता उरांवपारा निवासी जीतन बेक (30) गांव के ही प्रकाश बेक , लच्छू एक्का ,आदित्य एक्का तथा एक अन्य युवक के साथ ग्राम खेता में चल रहे एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे किसी गांव से लगे पंपापुर में भी विवाह समारोह में इन्हें शामिल होना था रात लगभग 11बजे विवाह समारोह में शामिल होने के बाद सभी केरता से पैदल ही पंपापुर जा रहे थे।
उसी दौरान सड़क से लगभग 50 मीटर दूर पर खेत की ओर सभी गए उन्हें पता नहीं था कि आसपास हाथी की मौजूदगी है।

मुख्य मार्ग के नजदीक पहुंचे हाथी को देखकर पांचों युवक जान बचाकर भागने लगे चार लोग तो भाग निकले लेकिन जीतन को हाथी ने सूंड से उठा लिया। हाथी ने उसे उठाकर पटक दिया जिससे से युवक की मौत हो गई। इधर घटनास्थल से जान बचाकर भाग निकले युवकों द्वारा ग्रामीणों को सूचना दी गई तब तक वन विभाग को भी घटना की जानकारी नहीं थी।

काफी देर तक जब युवक वापस नहीं लौटा तब लोगों को संदेश हो गया कि शायद हाथी के हमले से उसकी मौत हो गई होगी लेकिन घटनास्थल के नजदीक जाना सुरक्षित नहीं था क्योंकि हाथी भी आसपास से विचरण कर रहा था लगभग चार घंटे बाद हाथी वहां से आगे निकल गया तब जाकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि जीतन बेक का शव पड़ा हुआ था।

उसी समय ग्रामीणों के सहयोग से वन कर्मचारियों ने शव को घटनास्थल से बाहर निकलवाया। ग्रामीणों का आरोप है कि हाथियों की निगरानी के नाम पर लापरवाही बरती जा रही है। वन विभाग यह दावा करता है कि हाथियों पर सतत निगरानी की जा रही है लेकिन केरता और पंपापुर के बीच प्रतापपुर मुख्य मार्ग के किनारे हाथी आ गया और किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

गनीमत रही कि हाथी मुख्य सड़क के किनारे किनारे सिंगरा,धरमपुर की ओर चला गया। यदि हाथी बस्ती की ओर प्रवेश कर जाता तो बड़ी घटना हो सकती थी मृतक के स्वजनों को वन विभाग द्वारा आर्थिक सहायता राशि दे दी गई है।

ताज़ा समाचार

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - सोलर पेनल लगाने के दौरान हाईटेंशन करंट की चपेट में आये दो मैकेनिक, दोनो की मौके पर ही मौत
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
38 साल का भाई 16 साल की सगी नाबालिग बहन के साथ दो साल तक करता रहा रेप, ऐसे खुला राज..
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
सक्ती जिले वासियों ने जिला पुलिस की बेहतर कार्यप्रणाली को लेकर किया सम्मानित
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH