भाई और बहन करना चाहते थे एक दूसरे से शादी , परिजनों ने जब जताई आपत्ति , फिर हुआ यह

झारखंड , 27-02-2023 3:55:40 PM
Anil Tamboli
भाई और बहन करना चाहते थे एक दूसरे से शादी , परिजनों ने जब जताई आपत्ति , फिर हुआ यह
रांची 27 फरवरी 2023 - रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव मिला। जांच में पता चला कि दोनों आपस में शादी करना चाहते थे लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। क्या मामला जात-बिरादरी अलग होने का था। नहीं! असली वजह जानकर पुलिस भी हैरान रह गई। बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल आपस में भाई-बहन थे इसलिए परिजन इस शादी के खिलाफ थे। उन्हें लोकलाज और मर्यादा की दुहाई भी दी थी लेकिन दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे। मामला झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पांकी प्रखंड का है। यहां मुगलसराय रेल मंडल अंतर्गत उंटारी और करकटा रेलवे स्टेशन के बीच पटरियों पर प्रेमी युगल का शव मिला। मृत युवक की पहचान कांडी थानाक्षेत्र अंतर्गत रामबांध के रहने वाले ललन बैठा के 22 वर्षीय बेटे नंदलाल बैठा के रूप में हुई। वहीं, 22 वर्षीय खुशबू कुमारी उंटारी थानाक्षेत्र अंतर्गत गटीअरवा गांव के रहने वाले राकेश बैठा की पुत्री थी। पिछले कुछ समय से दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग था। प्रेमी युगल रिश्ते में भाई-बहन लगते थे इसलिए परिजनों को उनके रिश्ते से आपत्ति थी।

परिजनों ने बताया कि नंदलाल की शादी तय हो चुकी थी। हालांकि, नंदलाल शादी के लिए तैयार नहीं था। वह खुशबू से ही शादी करने की जिद पर अड़ा था। इसी बात को लेकर नंदलाल का अपने बड़े भाई से विवाद भी हुआ था। उसने धमकी भी दी थी कि ट्रेन से कटकर जान दे देगा। वहीं युवती के परिजनों का भी कहना है कि लड़की काफी गुमसुम थी। वह किसी से बात नहीं कर रही थी। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। घटना की तफ्शीश जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH