माँ और बेटी के साथ हथियार की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म , बिलासपुर जिले की रहने वाली है पीड़िता ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
माँ और बेटी के साथ हथियार की नोक पर सामूहिक दुष्कर्म , बिलासपुर जिले की रहने वाली है पीड़िता ,,
बुरहानपुर 02 अगस्त 2020 -  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में 40 वर्षीय महिला एवं उसकी 12 वर्षीय बेटी का हथियारबंद छह बदमाशों ने कथित रूप से अपहरण कर दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 21 किलोमीटर दूर शाहपुर थानांतर्गत ग्राम बोदरली के पास शुक्रवार-शनिवार रात को घटित हुई है।

खरगोन रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक तिलक सिंह ने रविवार को बताया की जंगल से लगे एकांत में स्थित गिट्टी के क्रेशर प्लांट पर शुक्रवार-शनिवार रात को हथियार बंद छह बदमाशो ने परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर उसकी 40 वर्षीय पत्नी और 12 वर्षीय बेटी को समीप के केले के खेत में ले गए और मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

बदमाशो ने  परिवार के पास से नगद राशि और मोबाइल भी लूटकर ले गए हैं। सिंह ने बताया कि घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये। उन्होंने कहा कि आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किए गए हैं। इन दलों को घटनास्थल से लगे महाराष्ट्र के बुलढाणा और जलगांव जिले के कई स्थानों पर भेजा गया है।

उन्होंने कहा कि इन बदमाशों के महाराष्ट्र की ओर भागने की आशंका है। सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले का रहने वाला है और लंबे समय से यहां रह रहा है।

शाहपुर पुलिस थाना प्रभारी संजय पाठक ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को छह अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 376-डी (सामूहिक बलात्कार), 347, 363 और अन्य संबंधित धाराओं के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

सोर्स - लोकमत 

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH