छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी नक्‍सली हमला , IED ब्‍लास्‍ट में 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक शहीद

नारायणपुर , 26-02-2023 5:56:29 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ में दूसरे दिन भी नक्‍सली हमला , IED ब्‍लास्‍ट में 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक शहीद
नारायणपुर 26 फरवरी 2023 - छत्तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित नारायणपुर जिले में आइईडी ब्‍लास्‍ट में एक जवान बलिदान हो गया। नक्‍सलियों ने नारायणपुर के ओरछा में जवानों को निशाना बनाने के लिए आइईडी लगाया था, जिसकी चपेट में आने से एक जवान बलिदान हो गया। शहीद जवान 16वीं बटालियन का प्रधान आरक्षक संजय लकड़ा है।

इससे पहले बस्‍तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में शनिवार को नक्सलियों से मुठभेड़ में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के तीन जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों से लड़ते हुए डीआरजी जवान एएसआइ रामूराम नाग (36) निवासी जगरगुंडा, असिस्टेंट कांस्टेबल जोगा कुंजाम (33) व सैनिक वंजाम भीमा (31) निवासी मरकागुड़ बलिदान हो गए। इस मुठभेड़ में पुलिस ने पांच से छह नक्सलियों को भी मार गिराने का दावा किया है।

सूत्रों के अनुसार जगरगुंडा क्षेत्र के नए स्थापित कुंदेड़ कैंप से निर्माणाधीन जगरगुंडा-बासागुड़ा सड़क की सुरक्षा के लिए एरिया डोमिनेशन पर पार्टी निकली थी। कैंप से दो किमी दूर आश्रमपारा के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने घात लगाकर सुरक्षा बल पर हमला कर दिया। करीब एक घंटे की मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग खड़े हुए।

ग्रामीणों ने भी बताया कि सुबह अचानक गोलीबारी और बम धमाकों की आवाज सुनाई दी। इसके बाद वे घर में दुबक गए। एसपी सुनील कुमार ने बताया कि जवानों के शव कैंप में लाए गए हैं। दंतेवाड़ा और सुकमा से बैकअप पार्टी को घटनास्थल की ओर भेजा गया है। क्षेत्र की सर्चिंग की जा रही है। ज्ञात हो कि कुंदेड़ कैंप को हाल ही में स्थापित किया गया है। जगरगुंडा का क्षेत्र नक्सलियों की उपराजधानी के नाम से जाना जाता है। यहां नक्सली पहले भी कई बड़े हमले कर चुके हैं।

ताज़ा समाचार

जांजगीर चाम्पा - चार लोगों की हत्या में बड़ा खुलासा, इस वजह से सोना ने दिया था हत्याकांड को अंजाम

जांजगीर चाम्पा से बड़ी खबर - एक ही परिवार के चार लोगों की हत्या, मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल

छत्तीसगढ़ - प्रेमिका की फरमाइश से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

छत्तीसगढ़ - अब तक के सबसे बड़े सट्टा गिरोह का खुलासा, करोड़ो रुपये के साथ करन चौधरी और सुनील अग्रवाल गिरफ्तार, सक्ती से भी जुड़ रहा है कनेक्शन

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी

छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार

छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH