जांजगीर चाम्पा - ड्रायवर ने खुद को कार का मालिक बता कर बेच दी अपने मालिक की कार , अब जाकर हुआ गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ड्रायवर ने खुद को कार का मालिक बता कर बेच दी अपने मालिक की कार , अब जाकर हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 22 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सूर्यकांत सिन्हा उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम कोनारगढ़ ने मुलमुला थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने वाहन स्वीफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 MJ 8078 को अपने छोटे भाई भिष्मकांत सिन्हा को देखरेख करने के लिए दिया था। जिसे विजय दास महंत ग्राम बोडसरा थाना जैजैपुर चलाता था। 

विजय दास महंत वाहन को बुकिंग में चलाने बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, रायगढ एवं अन्य स्थानों पर लेकर जाता था और वाहन को अपने पास स्वयं रखता था बुकिंग से प्राप्त राशि लाकर प्रार्थी को देता था। चालक विजय दास महंत द्वारा माह जून 2022 से बुकिंग की राशि नहीं देने व वाहन को प्रार्थी को वापस नही करने पर प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 38 / 23 धारा 408 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। 
       
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी विजय दास महंत उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बोडसरा थाना जैजैपुर जिला सक्ती को रायगढ़ के सीतापुर से दिनांक 22 फरवरी 2023 को गिरफ्तार कर आरोपी से पूछताछ करने पर वाहन स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG 04 MJ 8078 को स्वयं सूर्यकांत सिन्हा बनकर राछाभाठा नवागढ़ निवासी कीर्तन लाल कोसरिया को फर्जी दस्तावेज तैयार कर बिक्रीनामा पत्रक निष्पादित कराया है। जिस पर प्रकरण में धारा 419 , 420 , 467, 468 , 471 , 34 भादवि जोड़ी गई। आरोपी चालक के कब्जे से  स्वीफ्ट डिजायर क्रमांक CG 04 MJ 8078 फर्जी आधार कार्ड एवं सिम कार्ड जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमांड में भेज दिया  गया है। 
      
उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक संतोष कुमार शर्मा , सहायक उप निरीक्षक कपिलराम साहू , आरक्षक राजा रात्रे और विवेक सिंह का विशेष योगदान रहा।
जांजगीर चाम्पा - ड्रायवर ने खुद को कार का मालिक बता कर बेच दी अपने मालिक की कार , अब जाकर हुआ गिरफ्तार

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH