आज का राशिफल , दिनांक 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे

धर्म / ज्योतिष , 22-02-2023 9:02:26 AM
Anil Tamboli
आज का राशिफल , दिनांक 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
- आज का राशिफल दिनाँक 22 फरवरी 2023 दिन बुधवार -

मेष राशि - आज आपको धन लाभ हो सकता है। नई नौकरी से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में खुशियां लौटेंगी। मानसिक स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें। पैसों के लेन-देन में ज्यादा सतर्क रहें। उपाय के रूप में गेहूं का दान करें।

वृषभ राशि - पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। ऑफिस में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। पिता के साथ अनबन हो सकती है। चोट लगने की संभावना है, सतर्क रहें। जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला ना लें। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें, सभी काम बन जाएंगे।

मिथुन राशि - किसी यात्रा पर धन हानि हो सकती है। ऑफिस में सहकर्मी का साथ मिलेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। शुगर रोगी अपना खास ध्यान रखें। गाड़ी चलाते समय ज्यादा सतर्क रहें। मां लक्ष्मी को कमल का फूल अर्पित करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

कर्क राशि - आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन लाभ भी होगा। ऑफिस में अपनी गलतियों को स्वीकार करें। परिवार के साथ घूमने का प्लान बनेगा। सिर दर्द की समस्या हो सकती है। नौकरी में बदलाव बिल्कुल ना करें। गाय को रोटी खिलाना आपको धनलाभ कराएगा।

सिंह राशि - धन की आवाजाही सामान्य रहेगी। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। लंबे समय बाद माता-पिता से मुलाकात होगी। घुटनों का दर्द परेशान कर सकता है। अनजान व्यक्ति से गुप्त बातें साझा ना करें। विद्यार्थियों में शिक्षा से जुड़ा सामान दान करना भाग्योदय कराएगा।

कन्या राशि - किसी कारोबारी डील में धन हानि हो सकती है। ऑफिस के काम में दिनभर व्यस्त रहेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। ब्लड प्रेशर के रोगी अपना खास ध्यान रखें। लापरवाही से बचें, बड़ा नुकसान हो सकता है। सूर्य देव को अर्घ्य देने से राजयोग का निर्माण होगा।

तुला राशि - प्रॉपर्टी से जुड़ी डील धन लाभ कराएगी। ऑफिस में दिन सामान्य रहेगा। आपका शांत स्वभाव रिश्ते टूटने से बचाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। नई प्रॉपर्टी के पेपर्स अच्छे से जांच लें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से निकलें, शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि - धन खर्च बढ़ेगा, बचत भी खत्म हो सकती है। नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। भाई के साथ वाद-विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, योग और प्राणायाम करें। बड़े-बुजुर्गों का अपमान ना करें। हनुमान चालीसा का पाठ करने से ग्रहों का अशुभ प्रभाव दूर होगा।

धनु राशि - किसी कारोबारी डील में धन लाभ होगा। काम से जुड़ी यात्रा करनी पड़ सकती है। आपका शांत स्वभाव बिगड़े रिश्ते सुधारेगा। आंखों से जुड़ी प्रॉब्लम हो सकती है। किसी नई योजना में निवेश करने से बचें। बजरंग बाण का पाठ करना सभी बाधाओं से मुक्त करेगा।

मकर राशि - जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है। ऑफिस में अधिकारियों से विवाद ना करें। बच्चों से शुभ समाचार मिल सकता है। पाचन संबंधित प्रॉब्लम हो सकती है। आपकी जिद्द नुकसान करा सकती है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं, लाभ होगा।

कुंभ राशि - आय के नए स्त्रोत बनेंगे, धन वृद्धि होगी। ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। परिवार का साथ आपको आगे बढ़ाएगा। मौसमी बीमारी आपको परेशान कर सकती है। बेवजह किसी पर ना चिल्लाएं। बहते जल में काले तिल प्रवाहित करें, भाग्योदय होगा।

मीन राशि - धन लाभ होगा, बचत भी बढ़ेगी। अपने काम दूसरों पर ना थोपें। आपका खुशनुमा अंदाज नए रिश्ते बनाएगा ज्यादा कामकाज तबीयत बिगाड़ सकता है। पुरानी गाड़ी खरीदने में जल्दबाजी ना करें। कॅरियर में तरक्की के लिए चींटियों को आटा डालें।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - सक्ती और कोरबा सहित इन 15 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
जांजगीर चाम्पा - छात्रों से भरी सरस्वती शिशु मंदिर का वैन हादसे का शिकार, हादसे में शिक्षिका सहित 15 छात्र घायल
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
इलेक्ट्रिक कार में चार्जिंग के दौरन लगी आग, एक ही परिवार के सात लोगो की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े निजी हॉस्पिटल में बड़ा हादसा, सेप्टिक टैंक में सफाई के लिए उतरे 03 स्विपरो की मौत
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
सक्ती शहर में 19 मार्च को लगेगा प्रेतों का जमावड़ा, क्या है इस आयोजन का असल मकसद, पढ़े पूरी खबर..
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
छत्तीसगढ़ - एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू गिरफ्तार, इस कांड के बाद से थे फरार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH