हाथियों का आतंक जारी , दंतैलो ने 4 लोगों को कुचल कर उतारा मौत के घाट , तीन दिनों में 11 की ली जान

झारखंड , 22-02-2023 2:04:41 AM
Anil Tamboli
हाथियों का आतंक जारी , दंतैलो ने 4 लोगों को कुचल कर उतारा मौत के घाट , तीन दिनों में 11 की ली जान
रांची 21 फरवरी 2023 - झारखंड में हाथी लगातार कहर बरपा रहे हैं। मंगलवार को रांची के इटकी प्रखंड में झुंड से बिछड़े दो हाथियों ने चार लोगों को कुचलकर मार डाला। इसके पहले लोहरदगा में भी रविवार-सोमवार को एक हाथी ने पांच लोगों की जान ले ली थी। पिछले तीन दिनों में पूरे राज्य में हाथियों के हमले में ग्यारह लोग मारे गए हैं। बताया गया कि जंगल की ओर से आए एक हाथी ने मंगलवार को अहले सुबह बोड़ेया गांव में 55 वर्षीय किसान सुखबीर किडो को कुचल डाला। यहां के ग्रामीणों ने एकजुट होकर हाथी को यहां से खदेड़ा तो वह पास स्थित गढ़गांव पहुंचा और वहां भी एक-एक कर 52 वर्षीय पुनई उरांव, गोविंदा उरांव और राखवा देवी को कुचल डाला। हाथी के हमले में एक अन्य ग्रामीण घायल हो गया है, जिसे गंभीर हाल में इलाज के लिए रिम्स में दाखिल कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर हाथी अभी गढ़गांव में ही मौजूद है।

इस बीच वन विभाग और प्रशासन के अफसरों की टीम प्रभावित गांव में पहुंची है। हाथी को गांव से छह-सात किलोमीटर दूर जंगल की ओर भेजने की कोशिश हो रही है। गांव में लोगों की भारी भीड़ जमा है। प्रशासन की ओर से लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है।

फरवरी महीने में हाथियों ने हजारीबाग शहर और आसपास के इलाकों में तीन, लोहरदगा में पांच, लातेहार में एक और जामताड़ा में एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला है। गिरिडीह, बोकारो, रांची, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, लातेहार और हजारीबाग सहित कई जिलों में पिछले एक महीने के दौरान हाथियों के अलग-अलग झुंड ने 300 एकड़ से भी ज्यादा क्षेत्र में फसल रौंदी है। वन विभाग इस समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं ढूंढ़ पा रहा। वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया (डब्ल्यूटीआई) ने साल 2017 में एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें बताया गया था कि झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और दक्षिण पश्चिम बंगाल का 21 हजार वर्ग किलोमीटर इलाका हाथियों का आवास है। मानव और हाथी संघर्ष के चलते देश भर में जितने लोगों की जान जाती है उनमें से 45 फीसदी इसी इलाके से हैं।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ - कारोबारी ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने के बाद शादी से किया इनकार, युवती ने नदी में लगाई छलांग
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - IPS रतन लाल डांगी सस्पेंड, बिना अनुमति के मुख्यालय नही छोड़ने का भी आदेश
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर - सेंट्रल जेल की दीवार फांद कर कैदी फरार, पूरे जिले में नाकेबंदी कर तलाश जारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
सक्ती भाजपा युवा मोर्चा मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित, देखे किसे मिली क्या जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौत
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
भाजपा नेता के बेटे की शर्मनाक करतूत, नाबालिग लड़कियों का रेप कर बनाता था अश्लील वीडियो, फिर करता था..
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम विभाग ने जारी किया 24 घंटे का अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बारिश की जताई संभावना
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - SP विजय पांडेय ने चलाया तबादला एक्सप्रेस, SI और ASI सहित 106 पुलिसकर्मी हुए इधर से उधर
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - बेरहम बाप ने डेढ़ साल के मासूम बच्चे को जमीन पर पटक कर उतारा मौत के घाट, हुआ गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
छत्तीसगढ़ - राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सहित 6 के खिलाफ FIR दर्ज, जाने क्या है मामला..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH