वो फोन कर बुलाती है लेकिन जाने का नही , क्योंकि गए तो फँसे , क्या है मामला पढ़े इस खबर में

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
वो फोन कर बुलाती है लेकिन जाने का नही , क्योंकि गए तो फँसे , क्या है मामला पढ़े इस खबर में
इटावा 18 फरवरी 2023 - एक युवती युवकों को फंसाकर अपने घर बुला लेती थी. इसके बाद युवक को नशीली चाय पिलाकर उसके साथ गंदा काम करती थी. इस दौरान अश्लील वीडियो भी बना लिया जाता था. इसके बाद ब्लैकमेल कर वसूली की जाती थी. इटावा पुलिस ने हनीट्रैप गैंग का खुलासा किया है. पुलिस ने एक युवती सहित गैंग के चार लोगों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, पकड़े गए आरोपियों के मोबाइल में कई अश्लील वीडियो और फोटो मिले हैं. ये आरोपी बहुत शातिर हैं. उनके खिलाफ पहले से ही औरैया और जालौन में कई मामले दर्ज हैं. वे चोरी, किडनैपिंग और ब्लैकमेलिंग का काम पहले भी करते रहे हैं. दरअसल, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में कुछ दिन पहले उदयवीर सिंह नाम के युवक ने शिकायत दर्ज कराई थी. उसमें बताया कि एक महिला ने फोन करके उनको रामनगर के एक मकान में बुला लिया. फिर उन्हें नशीली पदार्थ मिलाकर चाय पिला दी. इसके बाद जब वह बेहोश हो गए. कुछ घंटे बाद जब होश आया, तो उसके व्हाट्सएप पर कुछ अश्लील वीडियो और फोटो भेजी गईं।

इसके बाद महिला ने फोन कर दुष्कर्म का आरोप लगाकर फर्जी केस में फंसाने की धमकी दी. साथ ही 15 लाख रुपए की मांग की. इसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 328 , 389 और 506 के तहत मामला दर्जकर हनीट्रैप गैंग के लोगों की तलाश शुरू कर दी. इसी दौरान पता चला कि आरोपी रुपए लेने आ रहे हैं. गैंग की महिला और उसके तीन साथियों को पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से गिरफ्तार कर लिया।

इस गैंग के चार लोगों को पकड़ा गया है. इसमें एक महिला और तीन पुरुष हैं. उन लोगों से पूछताछ की गई और उनके पास से मोबाइल बरामद किया गया. उसमें अश्लील फोटो और वीडियो भी मिले हैं. उनके खिलाफ पहले से ही चोरी, किडनैपिंग और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं. पकड़ी गई महिला औरैया जनपद की रहने वाली है. पूछताछ में पता चला है कि इन लोगों ने 7 लोगों को ठगा है. सभी लोग सरकारी विभागों में कर्मचारी और अधिकारियों के पद पर रहे हैं।
वो फोन कर बुलाती है लेकिन जाने का नही , क्योंकि गए तो फँसे , क्या है मामला पढ़े इस खबर में

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH