शादी के कुछ देर बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन , पति ने पीछा कर दोनों को पकड़ा उसके बाद हुआ यह

उत्तर प्रदेश , 18-02-2023 2:20:56 AM
Anil Tamboli
शादी के कुछ देर बाद प्रेमी के साथ फरार हुई दुल्हन , पति ने पीछा कर दोनों को पकड़ा उसके बाद हुआ यह
फिरोजाबाद 17 फरवरी 2023 - फिरोजाबाद में एक दुल्हन विदाई के कुछ देर बाद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। दूल्हे ने पीछा करके दोनों को पकड़ लिया और थाने ले आया। जिसके बाद लड़की पक्ष को मौके पर बुलाया गया। लड़की के फरार होने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा। जिसके बाद लड़के ने लड़की को साथ रखने से मना कर दिया। वहीं दुल्हन भी अपने प्रेमी के साथ रहने की बात कहकर उसके साथ चली गई। उत्तर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी युवती की बारात आगरा के बमरौली क्षेत्र से बुधवार रात को आई थी। शादी की रस्म पूरी होने के साथ गुरुवार सुबह करीब 6 बजे दुल्हन की विदाई हुई। दूल्हा परिजनों के साथ कार से दुल्हन को अपने घर ले जा रहा था। दूल्हा दुल्हन की कार नगला भाऊ के पास पहुंची। तभी दुल्हन ने उल्टी आने की बात कहकर हाईवे पर कार को रुकवा लिया।

तभी पीछे से फिल्मी अंदाज में आए उसके प्रेमी के साथ वह बाइक में बैठकर फरार हो गई। दुल्हन को प्रेमी के साथ जाता देख दूल्हा और उसके परिजनों ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग एकत्रित हो गए। दूल्हे ने पीछा कर कुछ दूरी पर दुल्हन और उसके प्रेमी को पकड़ लिया। सूचना पर उत्तर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस दुल्हन और दूल्हा के साथ उसके परिजनों को थाने ले आई। इस बीच दुल्हन के परिजन भी थाने आ गए। यहां देर रात तक दोनों पक्षों के बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी। दुल्हन और दूल्हा भी थाने में मौजूद थे। वहीं दुल्हन अपनी प्रेमी के साथ जाने की बात बार-बार कहती रही। जिसके बाद दूल्हे ने शादी तोड़ने की बात कही। दुल्हन अपने प्रेमी के साथ चली गई। मामले में थानाध्यक्ष उत्तर नरेंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच बातचीत चल रही थी। लेकिन लड़की अपने प्रेमी के साथ रहना चाहती थी। वो सबके सामने अपने प्रेमी के साथ चली गई।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH