जांजगीर चाम्पा - न्यूज एंकर ईशिका शर्मा की बेरहमी से की गई हत्या , शार्ट PM रिपोर्ट में हुआ यह चौकाने वाला खुलासा

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - न्यूज एंकर ईशिका शर्मा की बेरहमी से की गई हत्या , शार्ट PM रिपोर्ट में हुआ यह चौकाने वाला खुलासा
जांजगीर चाम्पा 15  फरवरी 2023 - जांजगीर चाम्पा  जिले के चर्चित इशिका शर्मा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है शार्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हत्या या आत्महत्या के राज से पर्दा उठ गया है इशिका शर्मा की गला दबाकर हत्या की गई है, मुंह से आवाज बाहर ना निकले इसके लिए मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था जिसके बाद आरोपियों ने बेरहमी पूर्वक हत्या की घटना को अंजाम दिया है अगर जानकारों की माने तो अकेला व्यक्ति इस तरह के हत्या को अंजाम नहीं दे सकता है जरूर एक से अधिक व्यक्ति इस हत्याकाण्ड में शामिल होंगे।

इस सनसनीखेज हत्याकांड को लेकर पूरे जिले में दहशत का माहौल है हर गली नुक्कड़ पर इसी बात का लेकर चर्चा का बाजार गर्म है आधी अधूरी जानकारी होने के बाद भी लोग तरह-तरह की बात इस पर कर रहे है, फिलहाल पूरे मामले से जल्द पर्दा उठने वाला है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है माना जा रहा है की इन दोनों के द्वारा ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। लेकिन जब तक पूरे मामले का खुलासा उच्च अधिकारी नहीं करते है तब तक संदेही कहना ही जायज होगा।

मृतका की बाइक बरामद हो गई है। लेकिन मोबाइल फोन की खोजबीन की जा रही है। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन मिलने के बाद और कई राज से पर्दा उठेगा। फिर हत्याकांड की मूल वजह सामने आ पाएगी पूरे मामले को पुलिस विभाग द्वारा गोपनीय रखा जा रहा है। मीडिया को कोई अंदर की जानकारी नहीं दी जा रही है। पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल हर गतिविधियों पर बारीकी से नजर बनाए हुए है। 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामला लगभग सुलझ चुका है और बुधवार शाम तक पुलिस अधीक्षक प्रेस कांफ्रेंस कर खुलासा कर सकते है जिसके बाद चर्चित हत्याकांड के पीछे की सारी कहानी स्पस्ट हो जाएगी।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
छत्तीसगढ़ के इन 18 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने 03 घंटे के लिए किया येलो अलर्ट जारी
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
बागेश्वर धाम परिसर में दो अज्ञात लोगों की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH