BIG UPDATE , हाथियों के झुण्ड ने हसदेव नदी के पास डाला है डेरा , कभी भी प्रवेश कर सकते है रिहायसी इलाके में

कोरबा , 10-02-2023 8:52:20 PM
Anil Tamboli
BIG UPDATE , हाथियों के झुण्ड ने हसदेव नदी के पास डाला है डेरा , कभी भी प्रवेश कर सकते है रिहायसी इलाके में
कोरबा 10 फरवरी 2023 - छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में दर्जन भर से अधिक हाथियों का दल रिहायशी इलाके के नजदीक पहुंच गया है। शहरी क्षेत्र से करीब तीन किमी दूर हाथियों का झुंड ग्राम सोनपुरी के जंगल में विचरण कर रहा है। हरदीबाजार के ग्राम रेंकी से निकलकर हाथी बीती रात यहां पहुंचे। इससे ग्रामीणों के साथ ही वन अमले में भी हड़कंप मच गया है हाथियों के कारण किसी तरह की जनहानि न हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, कोरबा में 13 हाथियों का दल शहरी क्षेत्र की ओर रुख करने लगा है। हरदीबाजार के ग्राम रेंकी से निकलकर हाथियों का दल कोरबा वन परिक्षेत्र के ग्राम सोनपुरी से सटे हसदेव नदी के किनारे के इलाके में पहुंच गया है। हाथियों के दल में बेबी एलिफेंट भी शामिल है। ग्राम सोनपुरी के पास हाथियों के पहुंचने के कारण ग्रामीणों दहशत में हैं। वहीं हाथियों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी लग गई है। सूचना के बाद वन विभाग के साथ ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और लोगों को समझाइश दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि इस इलाके में हाथी पहली बार आए हैं। निश्चित ही जंगलों के कटने के कारण हाथी भटककर रिहायशी इलाके की तरफ रुख कर रहे हैं।

हाथियों का दल देखकर वन विभाग के साथ ही पुलिस भी काफी परेशान है। वन विभाग की टीम मौके पर डटी हुई है और हाथियों की निगरानी में लगी हुई है। वन विभाग का प्रयास है, कि हाथी शहरी क्षेत्रों की तरफ रुख न करें इस कारण उन्हें बरबसपुर के रास्ते जंगलों में खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने बताया, कि हाथियों का दल काफी शांत है और उन्होंने किसी तरह का नुकसान नहीं किया गया है।

मौके पर मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल हाथियों की चहल कदमी पर वन विभाग नजर जमाए हुए है। उनका प्रयास है, कि हाथियों को जल्द से जल्द जंगल की तरफ खदेड़ा जाए जिससे वे शहर की तरफ न आएं और किसी तरह का नुकसान न हो।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH