छत्तीसगढ़ - दारू वाले मंत्री ने ठेले पर बेचे उबले अंडे और खोमचे पर बनाई चाय , भीतर देखे तश्वीर
बीजापुर , 24/07/2024 5:03:04 AM
बीजापुर 09 फरवरी 2023 - बस्तर प्रवास के दौरान मंत्री कवासी लखमा एक बार फिर लोगों के बीच चर्चा में हैं. बस्तर में दादी के नाम से लोकप्रिय लखमा ने बीजापुर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड में ऐसा कुछ किया कि लोग उनके मुरीद हो गए।
दरअसल कलेक्टोरेट में समीक्षा बैठक के बाद आबकारी मंत्री कवासी लखमा बस स्टैंड पहुंचे. उनके साथ विधायक विक्रम मंडावी भी मौजूद थे. यहां स्थानीय व्यापरियों से भेंट मुलाकात के दौरान कवासी लखमा ने एक ठेले पर चाय बनाई. इतना ही नहीं अंडे के ठेले पर पहुंचकर कुछ लोगों को उबले अंडे भी बांटे और खुद भी उबले अंडे का लुत्फ लिया।
आबकारी मंत्री कवासी लखमा अपनी सादगी के लिए जाने जाते है बता दे की कुछ दिनों पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने खाद्य मंत्री अमरजीत सिंह को लेकर यह चुटकी ली थी कि ये खिलाने वाले मंत्री है और में पिलाने वाला मंत्री हूँ उनके इस मजाकिया बयान से प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद सभी को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया था।
















