गर्लफ्रैंड के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी , 05 दिन पहले हुए थी सगाई

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
गर्लफ्रैंड के ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने की खुदकुशी , 05 दिन पहले हुए थी सगाई
लखनऊ 05 फरवरी 2023 - मोहनलालगंज कस्बे के उत्तरगांव के एक बाग में शनिवार सुबह युवक दिलीप कुमार (24) ने फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली पुलिस ने जब उसके कपड़ों की तलाशी ली तो सुसाइड नोट बरामद हुआ। इस सुसाईड नोट से खुलासा हुआ कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड व उसके दोस्तों की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जान दी है। गर्लफ्रैंड और उसके दोस्त दुष्कर्म के फर्जी केस में जेल भिजवाने की धमकी देकर रकम वसूलते थे। युवक की पांच दिन पहले ही सगाई हुई थी।

इंस्पेक्टर कुलदीप दूबे के मुताबिक, बिजनौर के शिवगुलाम खेड़ा गांव निवासी दिलीप के पिता भंडारी लाल की तहरीर पर गर्लफ्रेंड सोनम व उसके साथियाें के विरुद्ध ब्लैकमेल करने , धमकाने व आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। भंडारी लाल ने बताया कि बड़ा बेटा दिलीप कुमार बढ़ई था। शनिवार सुबह दिलीप सरोजनीनगर में काम पर जाने की बात कहकर निकला था। कुछ ही देर बाद उसका शव मोहनलालगंज के उत्तरगांव के पास आम के बाग में फंदे से लटकता मिला। 

ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची मृतक की पैंट की जेब में मोबाइल, पर्स व पिछली जेब में एक सुसाइड नोट मिला। इंस्पेक्टर ने बताया कि सुसाइड नोट के आधार पर जांच की जा रही है। बरामद सुसाइड नोट में दिलीप ने लिखा है कि गर्लफ्रेंड ने मुझे जाल में फंसाया। उसकी तीन सहेलियां व तीन अन्य पुरुष दोस्तों ने मुझे ब्लैकमेल करना शुरू किया। पांच महीने से मुझसे रकम वसूल रहे हैं। धमकी दे रहे हैं कि शादी नहीं करने देंगे। दुष्कर्म का केस दर्ज करवाकर जेल भिजवाएंगे। लगातार रकम की मांग कर रहे हैं। इन सभी ने गैंग बना रखा है। तमाम लोगों को इसी तरह से अपने जाल में फंसाकर रकम वसूलने का खेल करते हैं। मैं त्रस्त हो चुका हूं और मुझे मरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

छोटे भाई अंकित ने बताया कि दिलीप की शादी तय हो गई थी बीते सोमवार को सगाई हुई थी 20 फरवरी को तिलक था। इसकी तैयारी में पूरा परिवार जुटा था, पर हादसे से खुशियां मातम में बदल गईं।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH