नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल की मुश्किलें बढ़ी , दुष्कर्म पीड़िता ने SP ऑफिस पहुँच कर ,,,
जांजगीर चाम्पा , 03-02-2023 11:16:39 PM
जांजगीर 03 फरवरी 2023 - नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे पलाश चंदेल की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो हो पाई है। पलाश चंदेल पर पिछले दिनों एक शिक्षिका ने बलात्कार का आरोप दर्ज कराया था। मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने आज एसपी कार्यालय पहुंची और आवेदन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
बता दें कि रेप पीड़िता युवती ने 19 जनवरी को ही पलाश के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में FIR दर्ज कराई थी। जिसे बाद में जांजगीर पुलिस को केस ट्रांसफर किया गया था SP कार्यालय पहुंची रेप पीड़िता ने एडिशनल SP से मुलाकात की। इस दौरान पीड़िता ने जांच टीम बढ़ाने और आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।
पीड़िता ने कहा कि 19 जनवरी को पलाश चंदेल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, लेकिन अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है दुष्कर्म पीड़िता ने इस मामले में राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसकी वजह से ही उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
वहीं अंबिकापुर के पार्षद के द्वारा लगाए गए आरोप का खंडन करते हुए पीड़िता ने कहा है कि उसकी पहले शादी हो चुकी थी, जिसकी जानकारी पहले ही पलाश को है। पीड़िता ने ऐसे बयान को छवि खराब करने के लिए देने वाला बताया है।
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल के बेटे के खिलाफ 19 जनवरी को रायपुर मे दुष्कर्म का FIR दर्ज कराने वाली पीड़िता एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे लिखित आवेदन दे कर दुष्कर्म के आरोपी पलाश चंदेल की गिरफ्तारी मे हो रहे लेट लतीफ के खिलाफ पुलिस अधीक्षक सें शिकायत की और आरोपी के पिता के ऊँची राजनितिक पकड़ के कारण करवाई मे ढीलाई बरतने का आरोप लगाया है पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक सें पुलिस टीम बढाने की मांग की है।
19 जनवरी सें पीड़िता ने रायपुर मे पलाश चंदेल के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है, इस आरोप के बाद कांग्रेसियो ने इसे राजनितिक मुद्दा बना कर बीजेपी नेता और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल को घेरने और इस्तीफा तक कि मांग कर सडक मे प्रदर्शन कर चुके है, इसके बाद भो पुलिस मामले के आरोपी पलाश चंदेल को गिरफ्तार मे नाकाम रही है, जिसके करण अब पीड़िता भी पुलिसया कार्रवाई सें पीड़िता का विश्वास पुलिस सें कमजोर होता जा रहा है।

















