जांजगीर चाम्पा - एक ही जमीन को दो लोगो से सौदा कर तीसरे ब्यक्ति को बेचने के आरोप में प्रमोद यादव गिरफ्तार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - एक ही जमीन को दो लोगो से सौदा कर तीसरे ब्यक्ति को बेचने के आरोप में प्रमोद यादव गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा 02 फरवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी रामगोपाल पाण्डेय निवासी बनारी द्वारा दिनांक 18 जनवरी 2023 को जांजगीर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपी प्रमोद यादव निवासी हाथीटिकरा द्वारा अपने हक की भूमि जो ग्राम हाथीटिकरा में अवस्थित है जिसका खसरा नंबर 487/01 रकबा 050 एकड भूमि को दिनांक 04 अप्रेल 2018 को प्रार्थी को बिक्री करने इकरारनामा लिखवाया था और भूमि को दिनांक 09 अक्टूबर 2019 को गवाह हेमंत तिवारी को बिक्री करने इकरारनामा लिखवाया गया। 
साथ ही आरोपी द्वारा उक्त भूमि को दिनांक 20.12.21 को श्रीमती संगीता राठौर निवासी खोखरा को बिक्री कर दिया। आरोपी द्वारा प्रार्थी एवं गवाह हेमंत तिवारी के साथ उक्त भूमि की सौदा कर उनसे रूपये लेकर छलकपट एवं बेईमानीपूर्वक धोखाधड़ी करते हुए बयाना की रकम को वापस नहीं किया एवं उक्त भूमि को संगीता राठौर के पास बिक्री कर धोखाधड़ी करने पर आरोपी प्रमोद यादव के विरुद्ध थाना जांजगीर में अपराध कमांक 65 / 23 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
        
प्रकरण की गंभीरता को ध्यान में रखते हुये आरोपी प्रमोद यादव उम्र 29 वर्ष निवासी हाथीटिकरा चौकी नैला को दिनांक 02 फरवरी 2023 को उसके घर ग्राम हाथीटिकरा से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेज दिया गया है। 
        
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक उमेश साहू , सहायक उप निरीक्षक भोलेनाथ तिवारी और आरक्षक दिलीप सिंह का विशेष योगदान रहा।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH