जांजगीर चाम्पा - सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में इसे ठहराया जिम्मेदार

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन से कट कर की खुदकुशी , सुसाईड नोट में इसे ठहराया जिम्मेदार
जांजगीर चाम्पा 01 फरवरी 2023 - चाम्पा के पास मंगलवार की देर रात एक युवक ने ट्रेन से कटकर खुदकुशी कर ली युवक बिलासपुर का रहने वाला था और कोरबा की एक ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड का काम करता था युवक के पास से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 वर्षीय मोहम्मद साहिल कोरबा की ऑयल कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। उसका शव बुधवार तड़के लोको पायलट ने ट्रैक पर पड़ा देखा, तो उसने RPF को सूचना दी। सूचना मिलते ही RPF के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त कराई, तो पता चला कि मृतक का नाम मोहम्मद साहिल है। रेलवे पुलिस को शव की पैंट से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें युवक ने 10 हजार रुपए के लिए उसकी मौत का जिम्मेदार ससुराल वालों को बताया है। 

सुसाइड नोट में लिखा है कि 10 हजार रुपए के लिए उसके ससुराल वालों ने उसे इतना तंग कर दिया कि वो जान देने जा रहा है उसने लिखा कि मेरी लाश को ससुराल वालों को मत देना, बल्कि मेरे अब्बू - अम्मी को देना मृतक के ससुर मोहम्मद हुसैन ने बताया कि हाल में ही उसने रुपयों के इंतजाम को लेकर परेशानी बताई थी। हमने इसकी व्यवस्था भी कर ली थी, लेकिन इसी बीच उसने खुदकुशी कर ली। फिलहाल मामले की जांच रेलवे पुलिस कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..

छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत

छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..

छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..

छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड

सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..

छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..

छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत

छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH