छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , उसके बाद ,,,

रायगढ़ , 01-02-2023 5:17:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - प्रेमी के साथ रंगरेलियां मना रही थी पत्नी , पति ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा , उसके बाद ,,,
रायगढ़ 01 फरवरी 2023 - रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र में पत्नी द्वारा अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का मामला सामने आया है। महिला के पति ने उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। ऐसा करने से मना करने पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर महिला ने अपने पति की हत्या कर दी, और फरार हो गई। मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के बनेकेला गांव में रहने वाला 36 वर्षीय चेतन धनवार खेती किसानी कर अपनी आजीविका चलाता था। उसके घर में उसके साथ उसकी पत्नी सामरी धनवार रहती थी। उसकी पत्नी का प्रेम प्रसंग गांव के ही एक युवक से शुरू हो गया, जिसकी की जानकारी चेतन को नहीं थी। कल रात को चेतन खाना खाने के बाद सोने चला गया। रात करीब 11:00 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसे बिस्तर में उसकी पत्नी समारी धनवार नहीं मिली। तब उसे तलाश करते हुए दूसरे कमरे में गया जहां उसकी पत्नी उसे अपने प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली।। चेतन ने आपत्ति जताते हुए अपनी रासलीला बंद करने के लिए दोनों को समझाइश दी। जिससे नाराज चेतन की पत्नी समारी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया और फरार हो गई।

विवाद की आवाज सुनकर जब पड़ोसी पहुंचे तो चेतन को लहूलुहान हालत में अधमरा देखा उसे ले जाकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। और लैलूंगा पुलिस को इसकी जानकारी दी गई। आज इलाज के दौरान चेतन की मौत हो गई। पुलिस ने चेतन की पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - रानीदहरा जलप्रपात में अज्ञात युवती की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ - गोंडवाना और शालीमार सहित यह 10 एक्सप्रेस ट्रेनें 20 दिन के लिए रद्द, देखे पूरी लिस्ट..
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती जिले में खौफनाक वारदात - दिव्यांग शिक्षक की बेरहमी से हत्या के बाद शव को जलाया, आरोपी फरार
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - पुलिस की हिरासत से आरोपी फरार, SP ने एक प्रधान आरक्षक सहित 03 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
सक्ती - सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा  ने क्षेत्र और प्रदेश वासियों को चैत्र नवरात्रि की दी बधाई, कही यह बात..
छत्तीसगढ़ -  सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - सिद्धिविनायक होटल की छत से कूदकर छात्रा हनी गुप्ता ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ  रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
छत्तीसगढ़ - शोसल मीडिया में दोस्ती कर महंत ने किया नाबालिग के साथ रेप, फिर ब्लैकमेल कर वसूले 10 हजार रुपए
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
नेताओं और सेलिब्रिटीज का भविष्य बताने वाला मशहूर ज्योतिषी गिरफ्तार, ऑफिस से मिले पोर्न वीडियो का जखीरा
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - कोयले से भरा ट्रेलर बाईक सवारो के ऊपर पलटा, कोयले में दब कर तीन युवकों की मौत
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
छत्तीसगढ़ - वकील हुआ दिनदहाड़े उठाईगिरी का शिकार, अज्ञात बदमाश ने बाईक डिक्की से दो लाख किया पार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH