नमाज़ के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला , 28 की मौत और 150 से ज्यादा घायल , बढ़ सकती है मृतको की संख्या

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नमाज़ के दौरान मस्जिद में आत्मघाती हमला , 28 की मौत और 150 से ज्यादा घायल , बढ़ सकती है मृतको की संख्या
पेशावर 30 जनवरी 2023 - पाकिस्तान एक बार फिर बम धमाके से कांप उठा. पेशावर के एक मस्जिद में सोमवार (30 जनवरी) दोपहर को जोरदार बम धमाका हुआ. ये धमाका पेशावर (Peshawar) के पुलिस लाइंस इलाके में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के दौरान हुआ. मस्जिद में विस्फोट से कई लोगों की जान चली गई. जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक धमाके में 28 लोगों की मौत हुई है, जबकि 150 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर ने नमाज़ के दौरान खुद को उड़ा लिया. बम धमाके (Bomb Blast) में मस्जिद की छत गिर गई है। जियो न्यूज़ की रिपोर्ट के मुताबिक इस विस्फोट में 28 लोगों की जान चली गई है. इसमें कई पुलिसकर्मी की भी मौत हुई है. घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. अभी कई और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है. धमाके के बाद इलाके में आपात स्थिति लागू कर दी गई है. फिलहाल पाकिस्तान आर्मी (Pakistan Army) ने इलाके की घेराबंदी की है।

इलाके की पूरी तरह से घेराबंदी के बाद सिर्फ एंबुलेंस को ही आने दिया जा रहा है. सुरक्षा अधिकारियों के मुताबिक आत्मघाती हमलावर (Suicide Attacker) मस्जिद में नमाज़ के दौरान सबसे आगे की लाइन में मौजूद था और फिर खुद को उड़ा लिया. बताया जा रहा है कि जहां पर धमाका हुआ है, उसके करीब ही आर्मी यूनिट का एक दफ्तर भी है।

रिपोर्ट के मुताबिक धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद का एक हिस्सा गिर गया. विस्फोट की आवाज करीब 2 किमी दूर तक सुनी गई. पेशावर पुलिस लाइंस में मौजूद लोगों ने बताया कि विस्फोट के बाद आसमान में धूल और धुएं का गुबार छा गया. पेशावर के लेडी रीडिंग हॉस्पिटल (LRC) के प्रवक्ता मोहम्मद असीम ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि घायलों को अस्पताल लाया जा रहा है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH