पत्नी केअवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति , पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिल कर बनाया ऐसा प्लान की ,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
पत्नी केअवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति , पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिल कर बनाया ऐसा प्लान की ,,,
मैनपुरी 30 जनवरी 2023 - उत्तर प्रदेश के जिले मैनपुरी में अवैध संबंधों में बाधा बन रहे पति को उसकी पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिल कर मौत के घाट उतार दिया. इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले मृतक की पत्नी और चचेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया. दोनों ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. यह घटना थाना विछवां क्षेत्र के गांव नगला पृथ्वी की है जहां के रहने वाले बृजेश कुमार 26 जनवरी की रात को अचानक गायब हो गया था जिसकी सूचना गुमशुदा बृजेश के भाई राजेश ने थाना विछवां पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की तो बृजेश कुमार का रक्त रंजित शव गांव में ही सरसों के खेत में पड़ा मिला. बताया जा रहा है कि मृतक बृजेश की पत्नी के बृजेश चचेरे भाई मोहित से अवैध संबंध थे जिसकी भनक मृतक बृजेश को लग गई थी. जिसके चलते मृतक बृजेश अपनी पत्नी को मारता पीटता था. फिर आए दिन के झगड़े से परेशान होकर मृतक बृजेश की पत्नी और उसके देवर मोहित ने बृजेश की हत्या की साजिश रची डाली. मृतक बृजेश के परिवार में ही शादी थी और साजिश के तहत मोहित बृजेश को गांव में ही बनी पुलिया के पास 26 जनवरी की रात को शराब पिलाने के बहाने ले गया।

जहां मोहित ने बृजेश की शराब में कोई कीटनाशक मिला दिया जिससे बृजेश बेहोश हो गया. साजिश के तहत मृतक बृजेश की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई, जहां मोहित और उसकी भाभी ने ताबड़तोड़ ईंट से बृजेश के सिर में कई प्रहार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया. बृजेश की पत्नी और मोहित ने बृजेश के शव को गांव में ही सरसों के खेत में छिपा दिया. पुलिस पूछताछ में मोहित और उसकी भाभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, दोनों के खिलाफ विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा जा रहा है।

एसपी मैनपुरी विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना विछवां के नगला पृथ्वी के बृजेश पाल हैं जो 26 जनवरी की रात को घर से लापता हो गए थे. इनके भाई राजेश ने कल शाम को गुमशुदगी दर्ज कराई थी, इसके बाद जब पुलिस सक्रिय हुई तो शव गांव के बाहर एक सरसों के खेत में मिली था. जिसमें सिर पर चोट के निशान थे, जब पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन शुरू की तो पता चला कि मृतक का चचेरा भाई मोहित और मृतक की पत्नी से अवैध संबंध था. ये लगभग दो सालों से संपर्क में थे, मृतक जब पत्नी से मारपीट करता था तो मोहित उससे सहानभूति जताता था।

इन्होंने हाल में ही ये प्लान किया था कि शादी करके साथ साथ रहेंगे और 24 तारीख को ये प्लानिंग की. फिर 26 तारीख को एक पारिवारिक शादी थी जिसमें रात 12 बजे के आसपास मोहित मृतक बृजेश को गांव के बाहर एक पुलिया में शराब में कीटनाशक मिलाकर पिला दिया. बेहोश होने से उसकी पत्नी भी वहां पहुंची और दोनों ने ईंट पत्थर से उसके सिर पर वार किया और वहीं खेत में छिपा दिया. शव का पंचायतनामा और पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, दोनों आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. दोनों ने घटना को कारित करना स्वीकार किया है और उन्हें जेल भेज दिया है।

पत्नी केअवैध संबंधों में बाधा बन रहा था पति , पत्नी ने प्रेमी देवर के साथ मिल कर बनाया ऐसा प्लान की ,,,

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH