छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की चपेट में आ कर सायकल सवार की मौत , आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - ट्रेलर की चपेट में आ कर सायकल सवार की मौत , आक्रोशित लोगो ने किया चक्काजाम
रायगढ़ 29 जनवरी 2023 -  सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास एक ट्रेलर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने परिजनों को मुआवजे दिलाने चक्काजाम शुरू कर दिया। जिससे इस मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी के द्वारा मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपये देने के बाद ही चक्काजाम समाप्त हो सका। 

मिली जानकारी के अनुसार जूटमिल थाना क्षेत्र के वार्ड न. 42 भजनडीपा निवासी चंद्रकुमार सोनझारी पिता दशरथ सोनझारी 28 साल जो कि पोताई और पुट्टी का काम करता था आज दोपहर सायकल में अपने काम में जा रहा था तभी ट्रांसपोर्ट नगर सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास एक टेलर चालक ने तेज एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए चंद्रकुमार को अपनी चपेट में लिया। जिसके बाद घायल युवक को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपस्थिति डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत की खबर लगते ही ट्रांसपोर्ट नगर सारंगढ़ बस स्टैण्ड के पास आक्रोशित लोगों के द्वारा चक्काजाम शुरू कर दिया गया। इसकी जानकारी लगते ही जूटमिल थाने की पुलिस के अलावा प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतक के परिजनों को तत्कालिक सहायता राशि के रूप में 25 हजार रुपये दिये जाने के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम समाप्त किया।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..

सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका

सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम

छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..

मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल

वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..

आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..

महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा

जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश

SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH