जांजगीर चाम्पा - शिक्षिका पत्नी की सरकारी नौकरी हथियाने के लिए पति ने किया इतना प्रताड़ित की पत्नी ने ,,,
जांजगीर चाम्पा , 29-01-2023 11:10:22 PM
जांजगीर चाम्पा 29 जनवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका ललिता यादव उम्र 38 वर्ष निवासी खिसोरा जो लेवई मिडील स्कूल में शिक्षा कर्मी वर्ग 02 के पद कार्यरत थी, मृतिका की शादी आरोपी रूद्रप्रताप यादव से करीबन 05 वर्ष पूर्व हुयी थी दिनांक 14 जनवरी 2023 को अपने घर के कमरा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी जिस पर थाना बलोदा में मर्ग कायम कर जांच की गई।
मृतिका नव विवाहिता होने से उनके माता पिता एवं गवाहों का कथन लिया गया जिसमें पाया गया कि मृतिका का पति रूद्रप्रताप यादव उम्र 33 वर्ष निवासी खिसोरा मृतिका को किसी से बात नही करने देता था साथ ही मृतिका के बैंक पास बुक और ATM कार्ड को अपने पास रखता था तथा खर्च के लिये पैसी भी नही देता था शराब पीकर मारपीट करता था जिस सम्बन्ध में मृतिका ने अपनी मां को मृत्यु के एक दिन पूर्व फोन कर बतायी थी।
आरोपी पति रूद्रप्रताप यादव द्वारा मृतिका से 05 लाख रूपये की मांग करना और तुम मर जाओंगे तो तुम्हारे जगह नौकरी करूंगा कहकर मृतिका को शरीरिक, मानसिक आर्थिक रूप से प्रताडित होकर नवविवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली जिस पर आरोपी पति रूद्रप्रताप यादव पिता धिरपाल यादव उम्र 33 वर्ष निवासी खिसोरा थाना बलौदा जिला जांजगीर चांपा के विरूध्द धारा 304बी भादवि का अपराध कायम कर दिनांक 29 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड मे पेश कर जिला जेल जांजगीर दाखिल किया गया है।

















