छत्तीसगढ़ - मेला देख कर वापस आ रही नाबालिग के साथ गैंगरेप , दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

कोरबा , 28-01-2023 7:07:11 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - मेला देख कर वापस आ रही नाबालिग के साथ गैंगरेप , दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
कोरबा 28 जनवरी 2023 - मेला देखने गई 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। गुरुवार रात 8वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा मेला देखकर दूसरे बच्चों के साथ वापस लौट रही थी, तभी सुनसान रास्ते का फायदा उठाकर दो युवकों ने उसके साथ गैंगरेप किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला हरदी बाजार थाना क्षेत्र का है। 

ग्राम पंचायत उतरदा के ग्राम सक्तिखर्रा में सक्ति दाई का मंदिर है। यहां गांव में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना कर पूजा-पाठ और मेले का आयोजन किया जाता है। 26 जनवरी को गांव की रहने वाली नाबालिग लड़की बाकी बच्चों के साथ मेला देखने गई थी। उसे लौटते-लौटते रात के करीब 8 बजे गए। बच्चों के साथ वो पैदल घर वापस आ रही थी, तभी सुमन नेताम (24 वर्ष) और संतु नेताम (28 वर्ष) ने उसका रास्ता रोक लिया।

रास्ता सुनसान था, ऐसे में नाबालिग के चिल्लाने पर भी कोई असर नहीं हुआ। दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर उसे पास के ही खेत में ले गए। उन्होंने उसका मुंह दबा दिया, ताकि वो शोर नहीं मचा सके और लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। बाकी बच्चे भी ये देखकर सहम गए। जब दोनों युवक उसे लेकर खेत में जा रहे थे, बाकी बच्चे वहां से भागकर गांव गए और परिजनों को पूरी जानकारी दी। 

परिजन नाबालिग की तलाश में निकले, जहां रास्ते में वो उन्हें रोती-बिलखती हुई दिखाई दी। परिजनों ने तत्काल घटना की शिकायत हरदी बाजार थाने में दर्ज कराई। पुलिस भी तुरंत एक्टिव हो गई। मुखबिरों ने शुक्रवार को दोनों युवकों के गांव में होने की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने आरोपी सुमन नेताम और संतु नेताम को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपी लोटनापारा उतरदा के रहने वाले हैं। हरदी बाजार थाना प्रभारी मयंक मिश्र ने बताया कि दोनों को फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH