जांजगीर चाम्पा - ससुराल को छोड़ कर पत्नी मायके गई तो पति ने ट्रेन से कट कर दे दी जान , रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिली लाश

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - ससुराल को छोड़ कर पत्नी मायके गई तो पति ने ट्रेन से कट कर दे दी जान , रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिली लाश
जांजगीर चाम्पा 27 जनवरी 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले के नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3-4 के बीच एक युवक का शव मिला है। शुक्रवार को नैला रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर युवक का शव पटरी पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। मृत युवक की शिनाख्त जयकिशन साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसके द्वारा आत्महत्या करना बताया जा रहा है। ट्रेन से कटकर शव दो भागों में बंट गया है। 

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई का रहने वाला जय किशन साहू मजदूरी करता है। वो अपने घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता और छोटा भाई कमाने के लिए मुंबई गए हुए हैं। जय किशन की शादी साल 2020 में अकलतरा क्षेत्र के ग्राम नारियरा में हुई थी। उसकी पत्नी महज 8 महीने ही उसके साथ रही, उसके बाद मायके चली गई, जिससे युवक तनाव में रहता था।

बताया जा रहा है कि युवक को शराब पीने की बहुत बुरी लत थी, जिसके कारण पत्नी से भी उसका विवाद होता रहता था और इसलिए उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। उसे लेने के लिए जय किशन और पिता रामकुमार साहू 2 बार गांव के बुजुर्गों को लेकर ग्राम नरियरा गए थे, लेकिन पत्नी घर लौटने को राजी नहीं हुई। उसका कहना था कि पति को शराब पीने और नशा करने की बहुत बुरी लत है और वो उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। 

इधर पत्नी के वापस नहीं आने से युवक परेशान रहता था। मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर में जय किशन गांव में ही नजर आया था, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था 27 जनवरी को सुबह व्हाट्सएप पर उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिली। 

रेलवे ट्रैक पर मिली लाश को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था जिला अस्पताल में जाकर परिजन ने शव की शिनाख्त की और मुंबई में रह रहे माता-पिता और छोटे भाई को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वे भी वहां से रवाना हो चुके हैं। रेलवे पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा मामले में आगे की जांच जारी है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH