छत्तीसगढ़ - राईस मिल के मुंशी से 05 लाख रुपए की लूट , आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर दिया वारदात को अंजाम

धमतरी , 27-01-2023 10:53:39 PM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - राईस मिल के मुंशी से 05 लाख रुपए की लूट , आंखों में मिर्च पाउडर डाल कर दिया वारदात को अंजाम
धमतरी 27 जनवरी 2023 - छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लूट का मामला सामने आया है। यहां स्कूटी में 5 लाख 13 हजार रुपये लेकर अपने घर जा रहा राइस मिल का मुंशी लूट का शिकार हो गया। बाइक सवार दो लुटेरों ने उनकी आंख में मिर्च पाउडर डालकर रकम लूट ली और फरार हो गए।

अर्जुनी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई निवासी बालाराम साहू महावीर एग्रोटेक राइस मिल तरसीवा में मुंशी का काम करता है वह 5,13,000 रुपये नोट को एक काले रंग के बैग में लेकर जुपिटर स्कूटी के डिग्गी में रखकर शांति कालोनी धमतरी से रात्रि करीबन 10.25 बजे जूपिटर से अकेले चलाते हुए अपने घर कलारतराई जा रहा था।

दो लड़के ग्राम कोलियारी पेट्रोल पंप के पास से एक ही बाइक में उसके आगे-पीछे करते जा रहे थे। जैसे ही कानीडबरी मोड़ के आगे अमेठी मैदान के सामने बालकराम पहुंचा था। वहां पर 10.45 बजे दोनों लड़कों ने अपनी चलती बाइक से उसकी आंख में लाल मिर्च का पाउडर डाल दिया। तब बालकराम जूपिटर स्‍कूटी को रोककर खड़ा हो गया और आंख को मसलने लगा। उतने में दोनों लड़के पास आये और स्कूटी के सामने में रखे टिफिन बाक्स और थैला को देखा। तब बालाराम स्कूटी की चाबी को निकालकर अमेठी की बस्ती की तरफ भागने लगा।

दौड़ाकर एक लड़के ने लकड़ी के बत्ता से बालकराम के सिर के पीछे की तरफ मारा और दूसरे लड़के ने चाबी छीन ली। उसका सिर फट गया। दोनों ने स्कूटी को चाबी से खोलकर डिग्गी से 5,13,000‌ रुपये निकालकर अपनी बाइक से धमतरी की ओर भाग गए। उनकी बाइक के पीछे नंबर प्लेट नहीं था। लुटेरों में से एक की उम्र लगभग 25 वर्ष व दूसरे की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
छत्तीसगढ़ - सट्टा खाईवाल और खिलाड़ी के बीच जमकर मारपीट, FIR दर्ज होते ही खिलाड़ी ने..
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
सक्ती जिले से बड़ी खबर- पत्थर से कुचल कर युवक की बेरहमी से हत्या, वारदात से इलाके में मची सनसनी
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
एक और कथित स्वयंभू बाबा गिरफ्तार, महिलाओं को जाल में फंसा कर बनाता था हवस का शिकार
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
राजधानी रायपुर में बदले जाएंगे इन चौक चौराहों और सड़कों के नाम, जाने अब क्या होगा नया नाम..
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती जिले के बेरोजगार युवाओं को नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 10वी फेल भी कर सकते है आवेदन
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
सक्ती के माँ महामाई मंदिर से हर नवरात्रि कितनी कमाई करते होंगे साहब, आंकड़े जान कर उड़ जाएंगे होश..
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
जांजगीर चाम्पा - प्रेमिका ने किया ब्रेकअप तो नाराज प्रेमी ने उसे कॉलगर्ल बता कर शोसल मीडिया में तश्वीर किया वायरल, हुआ गिरफ्तार
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
शादी नही होने से नाराज प्रेमी जोड़े ने जंगल मे फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ में अफीम की खेती के बाद अब गांजे की खेती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
सक्ती - डीजल, पेट्रोल के एक्साइज ड्यूटी में कटौती पर सभापति आयुष शर्मा अन्नपूर्णा ने जताया पीएम मोदी का आभार
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH