बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नहीं मिली कथा करने की अनुमति , 02 फरवरी से होना शुरू था प्रवचन

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नहीं मिली कथा करने की अनुमति , 02 फरवरी से होना शुरू था प्रवचन
प्रयागराज 27 जनवरी 2023 - बागेश्वर धाम वाले पंडित धीरेंद्र शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं कोई उनके चमत्कार की चर्चा कर रहा है तो कोई उन्हें पाखंडी कह रहे हैं हाल ही में पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने रायपुर में हुए प्रवचन के दौरान कई श्रद्धालुओं की समस्या का समाधान किया, लेकिन इसके बाद से सियासी गलियारों में भी उनको लेकर बयानबाजी शुरू हो गई है। इसी बीच खबर आ रही है कि प्रयागराज ( इलाहाबाद ) में 02 फरवरी से होने वाले प्रवचन के लिए अनुमति नहीं मिली है अब इस आयोजन के होने और न होने को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का 02 फरवरी से मेजा में शीतला धाम महोत्सव में प्रवचन होना था। लेकिन प्रशासन ने धीरेंद्र शास्त्री के प्रवचन पर ग्रहण लगा दिया है। बताया जा रहा है कि उन्हें प्रयागराज में कथा वाचन की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में बागेश्वर धाम वाले बाबा के माघ मेला आगमन पर भी संशय छा गया है बता दें कि धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सतुआ बाबा के शिविर में भी आगमन प्रस्तावित है।

इस आयोजन को लेकर ऐसा कहा जा रहा था कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री प्रयागराज में चल रहे माघ मेले में भी पहुंच सकते हैं। बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री माघ मेले में पहुंचकर संगम में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं।

गौरतलब है कि हाल ही में रायपुर में हुए आयोजन के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने दिव्य दरबार लगाया और इस दौरान उन्होंने कई श्रद्धालुओं की समस्याओं का भी समाधान किया था रायपुर में हुए प्रवचन में लाखों श्रद्धालु पहुंचे थे एक दिन उन्होंने मीडिया के सामने भी दिव्य दरबार लगाकर अपने आलोचकों को जवाब दिया था।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH