शोशल मीडिया में फ़ॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पत्नी पति से करवाती है ऐसे ऐसे काम जिसे जानकर ,,

मध्य प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
शोशल मीडिया में फ़ॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पत्नी पति से करवाती है ऐसे ऐसे काम जिसे जानकर ,,
भोपाल 31 जुलाई 2020 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बेहद ही हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक पति ने अपनी पत्नी पर आरोप लगाया है कि वह ऐप पर अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए उससे अजीबो गरीब हरकतें करवाकर वीडियो बनाती है।

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही पत्नी को टिकटॉक वीडियो बनाने का शौक था. शुरुआत में पति को टिकटॉक वीडियो बनवाने से कोई परहेज नहीं था और न ही शिकायत थी लेकिन बाद में पत्नी उससे कभी डाइटिंग करवाने लगी तो कभी अजीबोगरीब हरकतें करने को कहने लगी।

पति को शिकायत है कि पत्नी वीडियो में स्लिम दिखने के लिए उसे दिन में कई बार भूखा रखती है और सवाल-जवाब करने पर झगड़ने लगती है।
जानकारी के मुताबिक इस बात को लेकर पहले भी पति पत्नी की काउंसलिंग हो चुकी है लेकिन अब एक बार फिर से पत्नी एक नए ऐप में अपने फॉलोअर्स बढ़ाने के मकसद से पति से अजीबो गरीब काम करवा रही है।

पति की माने तो उसकी पत्नी कभी उसे अजीब सा मेकअप करने को बोलती है तो कभी किसी फिल्मी गाने पर सीक्वेंस शूट कराने को बोलती है या अजीब सा डांस करने को बोलती है और वीडियो बना कर उसे यह सोशल मीडिया पर वायरल करती है जिसे देखकर उसके ऑफिस के कलिंग और रिश्तेदार उसका मजाक उड़ाता है।

इस अजीबोगरीब शिकायत पर एक टी वी चैनल से बात करते हुए कुटुंब न्यायालय की काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया की पति अपनी पत्नी को छोड़ना नहीं चाहता है लेकिन पत्नी की अजीबो गरीब मांग से बेहद परेशान है. इससे पहले पति पत्नी जनवरी 2020 में भी मेरे पास काउंसलिंग के लिए आए थे और उसके बाद टिकटॉक ऐप बंद हो जाने से पति को कुछ दिनों के लिए राहत मिली थी।

शैल अवस्थी ने बताया की टिक टॉक बन्द होने के बाद अब एक नए ऐप ‘चिंगारी’ में फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए पत्नी अपने पति पर दबाव बना रही है कि वह उसके कहे अनुसार वीडियो शूट करवाए, जिसको वह ‘चिंगारी’ ऐप पर डालकर अपने फॉलोअर्स बढ़ा सके. यही नहीं, पत्नी कई बार पति को धमकी भी दे चुकी है कि उसने खुद को स्लिम नहीं किया तो वह नए दोस्त बनाएगी और उनके साथ वीडियो शूट करेगी , शैल अवस्थी ने
पत्नी को फिर से समझाया है कि वह अपनी बेजा मांग को बंद करे और पति की बातों को भी महत्व दे. वर्तमान स्थिति में दोनों की काउंसलिंग जारी है।

सोर्स - आज तक

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH