जांजगीर चाम्पा - युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , हत्या कर लाश को जलाए जाने की आशंका

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - युवक की अधजली लाश मिलने से मची सनसनी , हत्या कर लाश को जलाए जाने की आशंका
जांजगीर चाम्पा 24 जनवरी 2023 - जांजगीर चाम्पा जिले में एक युवक का अधजला हुआ शव मिला है। मृतक का नाम प्रदीप चौबे है, जो रविवार की रात से घर वापस नहीं लौटा था। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला नैला चौकी थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, नैला चौकी थाना क्षेत्र के ग्राम बिरकोनी में खेत में मंगलवार को अधजला शव गांव से 500 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया है। बिलासपुर से फॉरेंसिक की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। 

पुलिस ने शुरुआती जांच में इसे हत्या का मामला माना है। शव को फिलहाल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। नैला चौकी प्रभारी नीलम कुजूर का कहना है कि प्रदीप चौबे, उसका बड़ा भाई मनोज चौबे और गांव का ही एक अन्य व्यक्ति रविवार की शाम किसी निजी काम से अकलतरा गए हुए थे। इसके बाद वे लोग मौहाडीह पहुंचे। यहां इन लोगों ने टीवी रिपेयरिंग के लिए दिया था। मनोज ने प्रदीप से कहा कि वो टीवी जब रिपेयर हो जाए, तो उसे घर लेकर आ जाए। इसके बाद मनोज एक और ग्रामीण जो इनके साथ गया था, उसके साथ वापस ग्राम बिरकोनी आ गया। 

जब प्रदीप घर वापस नहीं आया तो बड़े भाई ने आस पास तलाश किया लेकिन छोटे भाई का कुछ पता नहीं चल पाया जब दूसरे दिन मनोज चौबे धान बेचने मंडी गया, तो उसे कुछ लोगों ने बताया कि खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिला है, जिससे धुआं निकल रहा है। इसके बाद खेत में जले हुए शव को वो देखने गया। शव आधा जल चुका था, लेकिन रॉड, चप्पल, बेल्ट और घटनास्थल से कुछ दूर मिली टोपी से उसने प्रदीप के होने की पहचान की।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
जांजगीर चाम्पा - सरकारी स्कूल में रंगरेलियां मनाना शिक्षक और शिक्षिका को पड़ा भारी, दोनो हुए सस्पेंड
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH