दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा , सप्ताह में दोनों पत्नियों के साथ रहेगा तीन तीन दिन और एक दिन ,,,

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा , सप्ताह में दोनों पत्नियों के साथ रहेगा तीन तीन दिन और एक दिन ,,,
मुरादाबाद 23 जनवरी 2023 - उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक पति के बंटवारे की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां ठाकुरद्वारा के जेवर इलाके में एक शख्स ने चोरी-छिपे दो शादियां कर लीं. पोल खुलने पर समझौते के दौरान दोनों पत्नियों के बीच उसका हैरान कर देने वाला बंटवारा हुआ. गौरतलब है कि एक महिला ने दो महीने पहले SSP ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें उनसे पति पर आरोप लगाया था कि निकाह करने के बाद पति उसे ससुराल ले जाने के बजाय किराए के घर में रखता है. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पहले से एक पत्नी और तीन बच्चे हैं. ये बातें कहते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई थी।

महिला की शिकायत का संज्ञान लेते हुए SSP ने दोनों पक्षों को काउंसलिंग के नारी उत्थान केंद्र लिए भेजा. यहां काउंसलर एम.पी. सिंह ने पति और उसकी दोनों पत्नियों को बुलाया और उनसे बातचीत की. इस दौरान दूसरी पत्नी ने बताया की साल 2017 में फोन कॉल पर बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई थी. इसके बाद दोनों ने निकाह कर लिया, लेकिन उसने ये नहीं बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है. वो दोनों पत्नियों को साथ रखना चाहता है।

इस मामले में काउंसलर एमपी सिंह ने बताया की इस शख्स का पहला निकाह चार - पांच साल पहले हुआ था. इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से लव मैरिज कर ली. उसको खर्चा भी देता रहा. लेकिन विवाद तब बढ़ा जब दूसरी पत्नी को पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चे हैं. एम.पी. सिंह ने बताया कि इसके बाद ये प्रकरण उनके पास आया. इस मामले में दूसरी पत्नी बहुत खफा थी. उसका कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ है. तीनों से बात की गई. ये समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग - अलग रहेंगी दोनों को पति बराबर खर्चा और बराबर समय देना. इस हिसाब से वो दोनों को तीन - तीन का समय देगा और एक दिन वो अपनी मर्जी से रहेगा।

AT

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH