हवस की प्यास में बेरहम हो गई माँ , आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 10 साल के बेटे की कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
हवस की प्यास में बेरहम हो गई माँ , आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 10 साल के बेटे की कर दी हत्या
बिजनौर 21 जनवरी 2023 - UP के बिजनौर में मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने 10 साल के बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद लाश को खेत में ले जाकर फेंक दिया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है. बच्चे की लाश 16 जनवरी को गांव से कुछ दूर गन्ने खेत में पड़ी मिली थी।

SP ग्रामीण रामअर्ज ने बताया कि 16 जनवरी को चांदपुर के ग्राम लिंडरपुर निवासी उमेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका 10 साल भांजा लापता है जो एक कार्यक्रम में जाने के लिए निकला था उसकी काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं लगा।

16 जनवरी की शाम लगभग 4 बजे बच्चे की लाश गांव से कुछ दूर एक खेत में मिली थी. उसके गले में रस्सी फंसी हुई थी. देखकर लग रहा था कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर जांच की गई. जांच के बाद पुलिस ने शक के आधार पर बच्चे की मां को पूछताछ के लिए बुलाया. जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पूरा मामला सामने आ गया।

बच्चे की मां ने पुलिस को बताया कि 16 जनवरी को गांव में एक पूजन कार्यक्रम था, जिसमें घर के लोग गए थे. उसका पति बाहर गया हुआ था. महिला के पड़ोस में रहने वाले टिंकू सैनी से अवैध संबंध थे. उस आरोपी महिला के घर आया हुआ था. उसी दौरान महिला के बेटे ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और बच्चा यह कहते हुए घर से निकल गया कि वह यह बात पिता को बताएगा।

इसके बाद बच्चे की मां ने टिंकू के साथ मिलकर बच्चे को ढूंढ़ा और खेत में रस्सी से गला दबाकर हत्या कर दी. हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से चली आई. महिला से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके प्रेमी टिंकू सैनी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को इस बात का शुरू से ही शक था, क्योंकि बेटे की हत्या के बाद मां एक बार भी रोई नहीं और न ही उसकी आंखों में आंसू आए. इन सभी बातों को ध्यान में रखकर पुलिस ने मां से पूछताछ की और घटना का खुलासा हो गया. पुलिस ने आरोपी मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
हवस की प्यास में बेरहम हो गई माँ , आपत्तिजनक हालत में पकड़े जाने पर 10 साल के बेटे की कर दी हत्या

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH