छत्तीसगढ़ - स्टील पावर लिमिटेड की जन सुनवाई के दौरान किसान की हार्ट अटैक से मौत , प्रसासन जुटा लीपापोती में ,,,

रायगढ़ , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
छत्तीसगढ़ - स्टील पावर लिमिटेड की जन सुनवाई के दौरान किसान की हार्ट अटैक से मौत , प्रसासन जुटा लीपापोती में ,,,
रायगढ़ 20 जनवरी 2023 - छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया विधानसभा के कुनकुनी में शुक्रवार की दोपहर मेसर्स सालासर स्टील पावर लिमिटेड के जन सुनवाई के दौरान हार्ट अटैक से एक किसान की मौत हो गई. किसान कंपनी की जनसुनवाई में आया था. पुलिस का कहना है कि मृतक किसान अपने बेटे के साथ पेशी में गया था और लौटते समय उसकी मौत जनसुनवाई स्थल के पास हो गई. किसान की मौत के बाद जनसुनवाई स्थल पर उसके साथी काफी आक्रोशित हो गए. लोगों ने पुलिस व प्रशासन पर उद्योगपतियों का साथ देने का आरोप लगाया।

जानकारी के अनुसार मृतक किसान का नाम गौरीशंकर पटेल है और वह खरसिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम दर्रामुड़ा का निवासी है जो अपने गांव वालों के साथ आज सुबह 11 बजे से ही उद्योग की जनसुनवाई में शामिल होने के लिये गया था और जनसुनवाई के दौरान वह कुर्सी पर बैठा हुआ था, और अचानक उसे हार्ट अटैक आया और वह गिर गया. उसके गिरते ही पुलिस ने उसे तत्काल उठाकर अस्पताल भेज दिया. हालांकि उसकी मौत पहले ही हो गई थी।

छत्तीसगढ़ में बढ़ते उद्योगों के चलते प्रदूषण की मार से जिले के लोग खासे परेशान हैं और जनसुनवाई के दौरान विरोध के स्वर भी मुखर करते हैं, लेकिन भारी विरोध के बावजूद जिले में नये उद्योगो की संख्या बढ़ रही है. जन चेतना मंच व पर्यावरण प्रेमी राजेश त्रिपाठी बताते हैं कि जिले में बढ़ते प्रदूषण से खेत खलिहान तो नष्ट हो ही रहें है साथ ही साथ जलवायु में भी बड़ा परिवर्तन आया है. जिससे लोगों में सांस व ब्रोंकाईटिस जैसी गंभीर बीमारियां फैल रही है. उन्होंने बताया कि आज सालासार स्टील एंड पॉवर लिमिटेड की जनसुनवाई के दौरान भी खरसिया विधानसभा क्षेत्र के एक दर्जन से भी अधिक गांव के लोग विरोध के लिये जुटे थे और इसी दौरान मृतक गौरीशंकर पटेल भी वहां कुर्सी पर बैठकर अपने साथियों के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहा था. इसी दौरान उसे हार्ट अटैक आया और वह कुर्सी से गिर पड़ा. पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस इस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH