एक्ट्रेस राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , इस मुसीबत में फंसीं है बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
एक्ट्रेस राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार , इस मुसीबत में फंसीं है बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन
मुम्बई 19 जनवरी 2023 - राखी सावंत को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. राखी सावंत को मुंबई पुलिस ने हिरासत में लिया है. शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट कर राखी को लेकर ये जानकारी शेयर की है. कुछ वक्त पहले शर्लिन चोपड़ा ने राखी सावंत के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. वहीं अब पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए राखी को हिरासत में ले लिया है।

19 जनवरी को शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट करते हुए लिखा है ब्रेकिंग न्यूज अम्बोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया है. कल राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था।

जाने क्या है मामला ?

बिग बॉस 16 शुरू होने के बाद शर्लिन चोपड़ा ने मेकर्स पर साजिद खान को लेकर नाराजगी जताई थी. शर्लिन का कहना था कि जिस इंसान ने कई लड़कियों का शोषण किया है. उसे शो में रहने का कोई हक नहीं है. इसके बाद शर्लिन साजिद खान के खिलाफ शिकायत लेकर पुलिस के पास के पहुंची थीं।

राखी सावंत, साजिद खान को भाई मानती हैं. इसलिये उन्होंने शर्लिन के आरोपों को पूरी तरह से गलत बताया. पैपराजी संग बातचीत में राखी सावंत ने शर्लिन के खिलाफ काफी गलत-गलत बातें बोलीं. राखी के मुंह से खुद के बारे में भद्दे-भद्दे कमेंट्स सुनकर शर्लिन गुस्से में आ गईं और पुलिस के पास उनकी शिकायत दर्ज कराने पहुंचीं. हालांकि, शर्लिन चोपड़ा से पहले राखी सावंत ने उनके खिलाफ मुंबई पुलिस में कंप्लेन दर्ज कराई थी।

पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के बाद शर्लिन ने उस वक्त भी एक ट्वीट किया था. ट्वीट करते हुए शर्लिन लिखती हैं, धारा 499 , धारा 500 , धारा 509 और धारा 503 के अंतर्गत शिकायत दर्ज कराई है. शर्लिन की ये शिकायत जुहू पुलिस स्टेशन में दर्ज की गई थी. एक्ट्रेस ने ये ट्वीट करते हुए ये भी लिखा, नौटंकीबाज राखी सावंत तैयार हो जाएं गिरफ्तार होने के लिए।

राखी सावंत के खिलाफ कंप्लेन दर्ज कराने के अलावा शर्लिन ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पुलिस को एक लेटर भी लिखा था. इस खत में शर्लिन ने साजिद खान पर मोलेस्टेशन का गंभीर आरोप लगाया. वहीं राखी सावंत ने भी नवंबर में शर्लिन चोपड़ा के खिलाफ मुंबई के ओशीवारा पुलिस स्टेशन में मानहानि का केस दर्ज कराया था। फिलहाल राखी पुलिस हिरासत में हैं. देखते हैं कि राखी और शर्लिन के बीच छिड़ी ये जंग कहां खत्म होती है।

AT

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH