खड़ी ट्रेन में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म , परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी बाहर

उत्तर प्रदेश , 19-01-2023 6:52:42 PM
Anil Tamboli
खड़ी ट्रेन में नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म , परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से निकली थी बाहर
इटावा 19 जनवरी 2023 - यूपी के इटावा में रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में रेलवे के सफाईकर्मी ने नाबालिग स्कूली छात्रा के साथ रेप किया. इस घटना से रेल महकमे में हड़कंप मच गया है. छात्रा माता-पिता की डांट से नाराज होकर दादा के घर महोबा जाने के लिए निकली थी, लेकिन गलती से इटावा की ट्रेन में बैठ गई. रात को ट्रेन जब इटावा पहुंची तो सारे यात्री उतर गए और छात्रा वहीं बैठी रही. जिसके बाद ट्रेन को साफ करने पहुंचे सफाई कर्मी ने छात्रा से रेप की वारदात को अंजाम दिया।

खबर के मुताबिक 15 जनवरी को हाईस्कूल में पढ़ने वाली छात्रा माता-पिता की डांट से नाराज होकर अपने दादा के पास महोबा जाने के लिए घर से निकल गई. लेकिन गलती से वो झांसी-इटावा इंटरसिटी ट्रेन में चढ़ गई. रात करीब साढ़े दस बजे ये ट्रेन इटावा पहुंची, जिसके बाद सभी यात्री ट्रेन से उतर गए. छात्रा को समझ नहीं आया कि इतनी रात को वो जाए तो कहां जाए, ऐसे मे वो ट्रेन की बोगी में ही बैठी रही. इस बीच ट्रेन में एक सफाई कर्मी राजकपूर यादव पहुंचा. उसने देखा कि बच्ची अकेली है और कुछ परेशान है।

आरोपी राजकपूर ने छात्रा से पूछा कि वो किसके साथ है तो छात्रा ने बताया कि वो गलती से यहां आ गई है. इसके बाद उसने अपनी मां से बात करने के लिए कहा. इस पर आरोपी ने उसकी मां से बात कराई और भरोसा दिलाया कि बच्ची यहां पर सुरक्षित है. उसने मां को यकीन दिलाया कि वो सुबह आराम से आएं चिंता करने की जरुरत नहीं है. इसके बाद आरोपी ने ट्रेन की बोगी लॉक कर दी और छात्रा से रेप किया. घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया. सुबह होने पर बच्ची ने किसी यात्री से फोन लेकर अपने घर बात की और उन्हें बुलाया।

बच्ची जब अपने माता-पिता के साथ अपने घर झांसी पहुंची तो उसने मां को रात में हुई घटना के बारे में बताया. जिसके बाद परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया. मामले की गंभीरता देखते हुए GRP ने 5 घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस बारे में जानकारी देते हुए GRP आगरा के SP मो. मुश्ताक व सीओ सुदेश गुप्ता ने बताया कि लड़की मां से बात करने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया और फिर प्लेटफॉर्म नंबर पांच पर खड़ी ट्रेन में लड़की से रेप किया. GRP ने फोन सर्विलांस पर लगाने के करीब पांच घंटे के अंदर आरोपी को माल गोदाम लोहे के पुल से गिरफ्तार कर लिया।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH