22 साल की शिक्षिका का 16 साल के छात्र पर आया दिल , शिक्षिका छात्र को लेकर हुई फरार , पुलिस तलाश में जुटी

उत्तर प्रदेश , 18-01-2023 7:36:12 PM
Anil Tamboli
22 साल की शिक्षिका का 16 साल के छात्र पर आया दिल , शिक्षिका छात्र को लेकर हुई फरार , पुलिस तलाश में जुटी
नोएडा 18 जनवरी 2023 - यूपी के नोएडा में एक शिक्षिका को प्यार का ऐसा बुखार चढ़ा कि वह अपने 16 साल के नाबालिग स्टूडेंट के साथ फरार हो गई. अब छात्र के पिता ने थाना सेक्टर 113 में शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 123 की रहने वाली 22 साल की टीचर घर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती है. टीचर के घर के सामने एक 16 साल का लड़का रहता है. बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का टीचर के पास पढ़ने के लिए जाता था. इसी दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे. आरोप है कि रविवार को दोनों घर से भाग गए. स्टूडेंट के पिता मूल रूप से देवरिया के रहने वाले हैं. शिकायत में लड़के के पिता ने कहा है कि उनका 16 वर्षीय बेटा रविवार को करीब 1:30 बजे घर से आंटी के घर जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन वह शाम तक नहीं लौटा।

नाबालिग छात्र के पिता ने पुलिस से कहा कि सामने रहने वाली 22 वर्षीय लड़की उसे बहला फुसलाकर ले गई है. लड़के के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शिक्षिका के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है, पता चला है कि लड़की युवती के पास पढ़ने जाता था. प्रेम प्रसंग की भी बाते सामने आई है. सर्विलांस और अन्य माध्यमों से पता लगाया जा रहा है. जल्द ही दोनों का पता लगा लिया जाएगा।

ताज़ा समाचार

सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
सक्ती के प्रसिद्ध डेंटिस्ट डॉ. आशुतोष कुमार जायसवाल रचा इतिहास, जटिल सर्जरी कर 10 साल के बच्चे को दिया नया जीवन
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - खेत मे काम कर रहे किसानों पर गिरी आकाशीय बिजली, एक कि मौत और तीन घायल
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ - आम के बगीचे में जुआ खेलते अभिषेक वर्मा सहित 06 जुआरी गिरफ्तार, देखे सभी के नाम
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
माँ की दूसरी शादी में 06 साल की बेटी बन रही थी बाधा, कलयुगी माँ ने हत्या कर लाश को..
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, यँहा होगी बम्फर भर्ती
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार पुलिसकर्मियों को मारी टक्कर, हादसे में प्रधान आरक्षक की मौत
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - क्रिकेट सट्टे में करोड़ों रुपये हारने के बाद युवा ब्यवसाई ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
छत्तीसगढ़ - SSP शशिमोहन का खौफ, बड़ा सट्टा खाईवाल जसमीत बग्गा उर्फ गुड्डा सरदार ने किया सरेंडर
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH