ऐश्वर्या राय को मिला नोटिस , मुश्किल में बच्चन फैमिली की बहू , जाने क्या है मामला और किसने भेजा है नोटिस

बॉलीवुड , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
ऐश्वर्या राय को मिला नोटिस , मुश्किल में बच्चन फैमिली की बहू , जाने क्या है मामला और किसने भेजा है नोटिस
मुम्बई 18 जनवरी 2023 - ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. उन्हें सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं, टॉलीवुड और पूरी दुनिया की इंडस्ट्री में खूब पसंद किया जाता है. बच्चन परिवार की बहू होने के नाते उनकी प्रसिद्धि हमेशा कई गुना ज्यादा रहती है. वह सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और इन अपकमिंग फिल्म ‘पीएस-2’ के प्रमोशन में लगी हुई हैं. पिछले साल ‘पीएस-1’ को ऑडियंस से भरपूर प्यार मिला था. अब दूसरा पार्ट अप्रैल में रिलीज होगा. इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम टैक्स न भरने के मामले से जुड़ गया है. इस मामले में उन्हें नासिक के तहसीलदार ने नोटिस भेजा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐश्वर्या राय बच्चन ने हाल में नासिक के सिन्नर में अड़वाड़ी इलाके में एक पवन चक्की के लिए जमीन खरीदी दी थी. जमीन का 01 साल का टैक्स 21, 960 रुपए बकाया है. इस बकाये को चुकाने के लिए सिन्नर के तहसीलदार ने ऐश्वर्या राय को नोटिस भेजा है. अड़वाड़ी के पहाली एरिया में ऐश्वर्या की 01 हेक्टेयर जमीन है. ऐश्वर्या ने इस जमीन के एक साल से बकाया टैक्स को नहीं भरा है।

ऐश्वर्या राय बच्चन ने इस पर कोई जवाब भी तहसीलदार को नहीं दिया. जिसकी वजह से रेवेन्यू डिपार्टमेंट ऐश्वर्या के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए नोटिस भेजा है. रेवेन्यू डिपार्टमेंट ने मार्च के आखिरी तक कर चुकाने के लिए उन्हें नोटिस भेजा है. बता दें, सिर्फ ऐश्वर्या के साथ-साथ 1200 लोगों को नोटिस भेजे गए हैं. इन सभी लोगों की प्रॉपर्टी इस एरिया में है।

अब देखना है कि ऐश्वर्या राय बच्चन रेवेन्यू विभाग से मिले नोटिस पर कितने दिनों में प्रतिक्रिया देती हैं. या कब तक बाकाये को चुकाती हैं. अगर ऐश्वर्या ने मार्च पहले बकाया चुका दिया, तो वह सुरक्षित रहेंगी, नहीं रेवेन्यू विभाग उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकता है. मार्च का महीना वैसे भी फाइनेंशियल ईयर का क्लोजिंग होता है. ऐसे में ऐश्वर्या को सावधानी के साथ अपना फैसला लेना होगा।

18

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
मोहर्रम जुलूस के दौरान हाईटेंशन तार से टकराया ताजिया, हादसे में एक युवक की मौत और 07 लोग घायल
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
वार्ड का दौरा कर रही BJP की महिला पार्षद पर साँड़ ने किया हमला, हॉस्पिटल में किया गया भर्ती..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 26 जून 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
महिला ने अपने दो बच्चो के साथ कुँए में कूदकर की खुदकुशी, एक साथ तीन मौत से गांव में पसरा सन्नाटा
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
जांजगीर चाम्पा - एडिशनल कलेक्टर के क्लर्क का रिश्वत लेते वीडियो वायरल, वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
छत्तीसगढ़ - नगरीय निकायों में एल्डरमैनो की नियुक्ति, देर शाम मंत्रालय से जारी हुआ आदेश
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH