सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अचानक पहुँच गई आंगनबाड़ी केन्द्र और नाराज होकर दे दी अंतिम चेतावनी

सक्ती , 17-01-2023 10:50:09 PM
Anil Tamboli
सक्ती कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना अचानक पहुँच गई आंगनबाड़ी केन्द्र और नाराज होकर दे दी अंतिम चेतावनी
सक्ती 17 जनवरी 2023 -  विकासखण्ड सक्ती क्षेत्र के ग्राम सरवानी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र एवं प्राथमिक विद्यालय का कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने औचक निरीक्षण किया। कलेक्टर ने केंद्र में बच्चों की कम उपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की। निरीक्षण के दौरान जब कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना सरवानी के आंगनबाड़ी केंद्र पहुची तो वहाँ की स्थिति बहुत बुरी पाई गई। उन्होंने देखा कोई बच्चा मौजूद नहीं था, साथ ही साथ कार्यकर्ता मंगरा कवंर भी मौजूद नहीं थी। 

जब वहाँ कला बाई साहू (सहायिका) से बात की गई तो उन्हें कुछ भी जानकारी नहीं थी, बर्तन वैसे के वैसे ही पड़े थे। गौरतलब तो यह है कि बच्चो उपस्थिति भी नहीं ली गई थी। कलेक्टर ने तत्काल सीडीपीओ को फोन कर कार्यवाही करने के निर्देश देते हुए कहा कि तत्काल उनके वेतन रोक दिए जाए। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने आंगनबाड़ी सहायिका को डांट लगाई। कार्यकर्ता को भी उसी वक्त बुलवाया गया। कलेक्टर पन्ना ने साथ ही कहा हम सक्ती जिले को बेहतर जिला बनाना चाहते है और यहाँ तो अलग ही कहानी चल रही है। 

उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए सीडीपीओ और संबंधित पर्यवेक्षक अधिकारियों को निरंतर अपने क्षेत्र के आंगनबाड़ी का निरीक्षण करने हिदायत दी। योजनाओं के क्रियान्वयन का गंभीरता से मॉनिटरिंग करने कहा। साथ ही चेतावनी भी दी कि इसके बाद यदि योजनाओं के क्रियान्वयन में कमी या खामियां मिली, तो सीधे कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने सीडीपीओ और पर्यवेक्षक अपने कार्य क्षेत्र के प्रत्येक गांव की महिला पंच, कोटवार, सचिव, स्वास्थ्य मितानिन, पटवारी के संपर्क में रहने कहा। बच्चों को प्रोत्साहित कर आंगनवाड़ी केंद्र लाया जाए।

ताज़ा समाचार

मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
मदिरा प्रेमियों को राज्य सरकार ने दिया तगड़ा झटका, 717 शराब दुकानों को बंद करने का आदेश जारी
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - IPL में सट्टा खेलाते श्याम अग्रवाल और सुरेश अग्रवाल गिरफ्तार, मुख्य सटोरिया रामफल अग्रवाल हुआ फरार
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - डेम के किनारे अज्ञात युवती की अर्धनग्न लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
सक्ती - सट्टा नही खेलाने का दावा करने वाले आकाश टेमरिहा के घर पर रायगढ़ पुलिस ने क्यो मारा छापा, जाने क्या है मामला..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH