नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 6 आरोपी गिरफ्तार , भारी मात्रा में नकली नोट बरामद

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
नकली नोट छापने वाले गिरोह का पर्दाफाश , 6 आरोपी गिरफ्तार , भारी मात्रा में नकली नोट बरामद
गाजीपुर 16 जनवरी 2023 - उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने नकली नोट छापकर उसे बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुरेश रजत अपने साथी के साथ फरार हो गया लेकिन शातिर किस्म के आधा दर्जन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस ने इन आरोपियों से 500 रुपए के 369 , 200 रुपए की 01 और 100 रुपए के 261 नोट बरामद किए हैं जिसका कुल मूल्य 02 लाख 10 हजार 08 सौ रुपए है. पुलिस ने नकली नोट बनाने का प्रिंटर , नकली नोट बनाने में इस्तेमाल किए जाने वाले पेपर और एक नोट पर चिपकाने वाली चमकीली हरि पट्टी और 03 अन्य चीजों को भी जब्त किया है. गाजीपुर SP ओमवीर सिंह ने बरामद नकली नोटों और समान के साथ गिरफ्तार 6 अंतरराज्यीय नकली करेंसी नोट तस्करों को लेकर ये जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्थानीय कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम की संयुक्त कार्रवाई में ये बड़ी बरामदगी हुई है. एसपी गाजीपुर ने बताया कि देश की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाले यह शातिर अपराधी पिछले कई दिनों से पुलिस के रडार पर थे और इनका नेटवर्क काफी लंबा होने की वजह से पुलिस उसे खंगाल रही थी. उन्होंने कहा कि शनिवार को इन्हें गाजीपुर पुलिस ने रंगे हाथों नकली नोटों के साथ गिरफ्तार कर लिया. नकली करेंसी नोटों की तस्करी और बनाने के आरोप में पुलिस ने विकास, संजय कुमार दुबे उर्फ पप्पू, अमर ज्योति मौर्या उर्फ छोटू, फिरोजशाह, नीरज सिंह और संतोष यादव उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी गाजीपुर जिले के ही अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं. हालांकि नकली नोट गैंग का सरगना सुरेश रजत अपने एक साथी के साथ फरार हो गया जिसके लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. एसपी ने बताया कि नोट देखने में बिल्कुल असली की तरह हैं और इसी का फायदा उठाकर ये लोग भोलेभाले लोगों को ठगते थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH