बड़ा विमान हादसा , पहाड़ी से टकराकर नदी में गिरा प्लेन , अब तक 16 शव बरामद , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

देश विदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
बड़ा विमान हादसा , पहाड़ी से टकराकर नदी में गिरा प्लेन , अब तक 16 शव बरामद , रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
काठमांडू 15 जनवरी 2023 - नेपाल में रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया है. नेपाल के प्रमुख शहरों में से एक पोखरा के समीप एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. इस विमान में 68 यात्री सवार थे. हादसे की सूचना पाकर रेस्क्यू फोर्स मौके पर पहुंच गई है. दुर्घटनाग्रस्त यात्री विमान राजधानी काठमांडू से पोखरा जा रहा था।

जानकारी के मुताबिक यति एयरलाइंस के विमान ने काठमांडू से पोखरा के लिए उड़ान भरी थी. 72 सीटर इस ATR-72 विमान में 68 यात्री और चार क्रू मेंबर्स, यानी कुल 72 लोग सवार थे. विमान पोखरा के समीप ही पहुंचा था कि एक पर्वतीय क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया।

नेपाली मीडिया के मुताबिक ये दुर्घटना पोखरा के पुराने डोमेस्टिक एयरपोर्ट और पोखरा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच हुई है. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक यति एयरलाइंस के प्रवक्ता सुदर्शन बरतौला ने बताया है कि विमान में 68 यात्री सवार थे. बताया जा रहा है कि हादसा खराब मौसम के कारण हुआ।

यति एयरलाइंस का यात्री विमान एक पहाड़ी से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पहाड़ी से टकराने के बाद विमान नदी में गिर गया. जिस जगह हादसा हुआ है, वहां से काफी देर तक धुंए का गुबार उठता नजर आया. हादसे की खबर पर एयरलाइंस के साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी, सुरक्षाबल और आपदा राहत दल भी एक्टिव मोड में आ गए।

पोखरा के समीप हुए विमान हादसे की खबर पाकर तुरंत ही रेस्क्यू टीम को मौके की ओर रवाना किया गया. रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है. रेस्क्यू टीम ने विमान हादसे वाली जगह से अब तक 16 शव बरामद किए हैं. राहत और बचाव कार्य जारी है।

ताज़ा समाचार

सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
सक्ती का सफेदपोश सटोरिया अपने साथ ले डूबेगा कई लोगो को, जप्त मोबाईल ने उगले इन सटोरियों के नाम..
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ - दिनदहाड़े घर मे घुस कर ब्यापारी का अपहरण, पुलिस की वर्दी पहन कर आये दो आरोपियों ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ सरकार ने बदला एक और गांव का नाम, अब इस नए नाम से जाना और पहचाना जाएगा गांव
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में रविवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती - युवती के साथ 22 महीनों तक लगातार रेप, आरोपी पुष्पेंद्र ने दिया वारदात को अंजाम, अब हुआ गिरफ्तार
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
सक्ती जिले से दुःखद खबर - आकाशिय बिजली की चपेट में आकर 11 साल के छात्रा की मौत
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शनिवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
छत्तीसगढ़ - मेमू लोकल और कोरबा पैसेंजर 11 दिनों के लिए रद्द, रेलवे ने बताई यह वजह..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 20 जून 2026 दिन शनिवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
पति से भरा मन तो देवर के साथ शारीरिक संबंध बनाने लगी भाभी, लेकिन एक रात..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH