जांजगीर चाम्पा - पोराबाई के स्कूल का बंद कमरा 15 साल बाद खुला , मिला यह चीज , जाने क्या है मामला

जांजगीर चाम्पा , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
जांजगीर चाम्पा - पोराबाई के स्कूल का बंद कमरा 15 साल बाद खुला , मिला यह चीज , जाने क्या है मामला
जांजगीर चाम्पा 14 जनवरी 2023 - मुन्नाभाई MBBS मूवी आने के बाद जैसे मुन्ना भाई शब्द काफी चर्चा में आया था, ठीक उसी तरह एक नाम छत्तीसगढ़ में काफी चर्चित हुआ। वह नाम था पोराबाई। साल था 2008। छत्तीसगढ़ बोर्ड ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा का रिजल्ट घोषित किया। इसमें टॉपर थी पोराबाई। पोराबाई के टॉपर बनने पर पहले खुशियां मनी, फिर इस पूरे मामले ने शिक्षा व्यवस्था पर ऐसा तमाचा जड़ा कि कई सालों तक जांजगीर-जिले के लिए यह किसी श्राप की तरह था। नकल से जुड़े मामले सामने आने पर छत्तीसगढ़ में पोराबाई कहा जाने लगा।

खैर, मामले में 2020 मेें फैसला आया और पोराबाई सहित 9 आरोपियों को कोर्ट ने बरी कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में कहा कि जिन आशंकाओं को लेकर मामले की शुरुआत हुई, उन आशंकाओं को सही साबित करने में अभियोजन असफल रहा। फिलहाल पोराबाई बलौदाबाजार जिले में शिक्षक है। आज पोराबाई की बात क्यों हो रही है? दरअसल, पोराबाई के मामले ने जांजगीर जिले में तब नकल माफिया का जो रैकेट चल रहा था, उसका खुलासा किया, वहीं अब भी यह पूरा मामला सिस्टम के लिए एक बड़ा तमाचा है।

जांजगीर जिले के जिस शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बिर्रा की पोराबाई छात्रा थी, वहां एक कमरा पिछले करीब 15 साल से बंद था। उसी केस में जिसमें दिसंबर, 2020 में फैसला आ चुका है। सारे आरोपी बरी हो चुके हैं। बिर्रा का वह स्कूल अब नवीन महाविद्यालय भी है। वहां अलग-अलग पालियों में स्कूल और कॉलेज संचालित हो रहा है। पिछले दिनों एनएसएस के कार्यक्रम में प्रिंसिपल ने एसपी एसपी विजय अग्रवाल को कमरे की कमी के बारे में बताया। एसपी ने कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा से चर्चा की। आखिरकार प्रशासन के हस्तक्षेप से कमरा खोला गया। वहां टेबल कुर्सी और एक बॉक्स था, जिसमें कथित आंसरशीट रखा हुआ था।

यह था मामला :- 

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने मई 2008 में बारहवीं का रिजल्ट जारी किया। इसमें बिर्रा स्कूल की छात्रा पोराबाई ने टॉप किया था। पोराबाई मूलत: बलौदाबाजार जिले के सेमरा गांव की रहने वाली है। वह बिर्रा से परीक्षा में शामिल हुई। इन बातों से संदेह हुआ और माध्यमिक शिक्षा मंडल के तत्कालीन अध्यक्ष बीकेएस रे में जांच कराई। जब आंसरशीट से पोराबाई के हैंडराइटिंग का मिलान किया गया तो मिलान नहीं हुआ। इसके बाद पुलिस में मामला गया। पुलिस ने पोराबाई के साथ-साथ प्राचार्य एसएल जाटव, केंद्राध्यक्ष फुलसाय, सहायक केंद्राध्यक्ष बालचंद भारती, व्याख्याता टीआर खूंटे, उच्च वर्ग शिक्षक एमएल साहू, शिक्षाकर्मी गुलाब सिंह बंजारे, दीपक सिंह जाटव, एसएल जावेर, केंद्राध्यक्ष शाउमा विद्यालय एसएल तिवारी के खिलाफ बम्हनीडीह थाने में केस दर्ज कराया था। इस मामले की सुनवाई प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट सुबोध मिश्रा की अदालत में हुई। अभियाेजन यह साबित करने में असफल रहा कि पोराबाई नकल कर टॉप आई थी और बाकी आरोपी इसमें शामिल थे।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH