अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया , मुख्य आरोपी गिरफ्तार और सहयोगी की तलाश जारी

उत्तर प्रदेश , 14-01-2023 7:51:23 PM
Anil Tamboli
अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया , मुख्य आरोपी गिरफ्तार और सहयोगी की तलाश जारी
हरदोई 14 जनवरी 2023 - उत्तर प्रदेश के हरदोई में अवैध संबंधों के शक में एक युवती की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवती अपने पति को छोड़कर शादीशुदा प्रेमी के साथ रहने लगी थी. इसी बीच उसके प्रेमी को उसके चरित्र पर शक हो गया. इसके बाद प्रेमी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले युवती का गला दबाया. फिर पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया. यह घटना 07 जनवरी की है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके साथी की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार 07 जनवरी को युवती का एक अधजला शव बरामद हुआ था. इस मामले में पुलिस जांच कर रही थी. शव मिलने के तीन दिन बाद युवती की शिनाख्त रसूलपुर गांव की महिला के रूप में हुई थी पुलिस ने महिला के पिता से पूछताछ की तो पता चला कि उसकी शादी 12 साल पहले तस्मीर नाम के युवक के साथ हुआ था. तीन वर्ष पूर्व युवती अपने पति को छोड़कर गांव के ही विवाहित प्रेमी शराफत के साथ चली गई थी. दोनों का उनके परिवार से कोई संपर्क नहीं था।

पुलिस का कहना है कि बीते दिनों जब युवती का शव मिला तो इसके बाद शराफत अपने गांव रसूलपुर पहुंच गया. शव की शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने युवती के परिजनों से पूछताछ की तो उसके पिता ने शराफत पर संदेह जताया. इसके बाद पुलिस ने शराफत की तलाश शुरू की. मुखबिरों की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी शराफत से पूछताछ की तो उसने बताया कि आसरीन के साथ किसी अन्य व्यक्ति से अवैध संबंध हो गए थे. इस मामले में कई बार युवती से बात भी की लेकिन वह नहीं मानी तो युवती की हत्या का प्लान बनाया. इसके बाद उसे लेकर गोपामऊ पहुंचा, जहां अपने साथी को बुलाया। बाइक से तीनों लोग शाहपुर बिनौरा के पास डगरहा पुलिया के पास पहुंचे, वहां शौच के बहाने बाइक रोकी और प्रेमिका का गला दबा दिया. जब वह अचेत हो गई तो पेट्रोल और पराली डालकर आग उसे जिंदा जला दिया और मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने इस मामले में आरोपी के पास से मृतक युवती का मोबाइल , पर्स , नकाब और एक बटन घटनास्थल से बरामद किया है. पुलिस हत्या के आरोपी शराफत को अरेस्ट कर लिया है. पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि 07 जनवरी को थाना हरियावा में एक नहर के पास युवती का जला हुआ शव मिला था. शव 90 प्रतिशत जल चुका था. युवती की पहचान के लिए प्रयास किए गए। काफी प्रयासों के बाद उसकी पहचान कराई गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी ने चरित्र पर शक होने की वजह से पहले युवती का गला दबाया और फिर उसे जलाकर मार दिया।
अवैध संबंध के शक में प्रेमी ने प्रेमिका को जिंदा जलाया , मुख्य आरोपी गिरफ्तार और सहयोगी की तलाश जारी

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - सरकारी छात्रावास की तीन छात्राएं प्रेग्नेंट, मामला सामने आने के बाद विभाग में मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - आज शाम से इन जिलों में बदलेगा मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवारो को मारी टक्कर, हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
जांजगीर चाम्पा - आदर्श ग्राम पंचायत के सरपंच संतोष ने युवती को बनाया हवस का शिकार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद..
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
छत्तीसगढ़ - भाजपा नेता का काटपत्ती जुआ खेलते VIDEO हुआ वायरल, राजनीतिक गलियारों में मची खलबली
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - 09 साल की मासूम को हवस का शिकार बनाने वाले दुजराम को उम्र कैद की सजा, सक्ती कोर्ट का फैसला
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सक्ती - जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिस, ईरसाद अहमद सहित 07 जुआरी गिरफ्तार, हजारों रुपये जप्त
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
सट्टे के बाद अब जुए का गढ़ बनते जा रहा है सक्ती, आखिर कौन है इस खेल के पीछे??, बूझो तो जाने..
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH