जांजगीर चाम्पा - दहेज लोभी पति , जेठ और सास गिरफ्तार , शादी के तीन महीने बाद से ही कर रहे थे प्रताड़ित
जांजगीर चाम्पा , 13-01-2023 11:05:37 PM
जांजगीर चाम्पा 13 जनवरी 2023 - एस पी कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता ने थाना बलौदा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका विवाह दिनांक 12 मई 2019 को यज्ञ कुमार सोनी के साथ सामाजिक रिती-रिवाज के साथ हुआ था। शादी के तीन महीना बाद से इसके पति यज्ञ कुमार सोनी , जेठ किर्ती कुमार सोनी और सास शांति बाई सोनी के द्वारा एक राय होकर दहेज की मांग करते हुये गाली गलौज व मारपीट कर शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताडित किये है जिसका परिवार परामर्श केन्द्र जांजगीर में काउंसलिंग हुआ है जहां दोनो पक्ष का काउंसिलिंग कथन होने बाद पीड़िता द्वारा कानूनी कार्यवाही चाहने पर पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 14 / 23 धारा 498 A 34 भादवि कायम कर विवचेना में लिया गया।
प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी पति यज्ञ कुमार सोनी , जेठ किर्ती कुमार सोनी और सास शांति बाई सोनी को दिनांक 13 जनवरी 2023 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक गोपाल सतपथी थाना प्रभारी बलौदा , प्रधान आरक्षक शेख सफी उल्लाह , महिला प्रधानआरक्षक जीवन्ति कुजूर , आरक्षक दिलीप माथुर , श्यामभूषण राठौर और संतोष रात्रे का सराहनीय योगदान रहा।
















