व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए हत्या और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की सुपाड़ी लेने वाले गैंग का पर्दाफाश

बिहार , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए हत्या और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की सुपाड़ी लेने वाले गैंग का पर्दाफाश
पटना 13 जनवरी 2023 - पटना पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया है जो व्हाट्सएप और फेसबुक के जरिए हत्या और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने की सुपाड़ी लेता था. इस गैंग का नाम 'किग्‍ंस ऑफ कालिया' है. इस गैंग के लोगों ने किग्‍ंस ऑफ कालिया नाम से WhatsApp ग्रुप भी बना रखा था. ये गैंग बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में दानापुर में सहकारी बैंक के पास जुटा था, इसकी सूचना मिलने के बाद दानापुर पुलिस ने सहकारी बैंक के पास छापेमारी कर गैंग के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने एक देसी कट्टा, दो गोली, एक चोरी की बाइक, सात मोबाइल फोन के साथ नकद राशि भी बरामद की है. ये सभी आरोपी अपराध करने के मकसद से किग्‍ंस ऑफ कालिया व्‍हाटसऐप ग्रुप चलाते थे. इतना ही नहीं इन बदमाशों ने यू-ट्यूब चैनल पर भी हत्‍या के लिए संपर्क करने का स्‍टेटस लगा रखा था. बताया जा रहा है कि पुलिस ने गुप्‍त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मनेर थाना क्षेत्र के छितनावां में सन्‍नी कुमार, आदित्‍य कुमार और शाहपुर थाना क्षेत्र से सोनू कुमार, नीतीश कुमार, दिपू कुमार, रितिक कुमार और मोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

इन आरोपियों के पास 7 चोरी के मोबाइल फोन को भी पुलिस ने बरामद किया है. इसके साथ ही 12 हजार रूपये को भी जब्त किया है. इस गैंग को लेकर ASP अभिनव धीमान ने बताया कि गुप्‍त सूचना पर सशस्‍त्र बल के साथ सहकारी बैंक के पास छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. ASP ने कहा, इनके पास से एक कट्टा, दो गोली, 12 हजार रूपये, चोरी की बाइक और मोबाइल को बरामद किया गया है. मोबाइल जांच में पाया गया कि ये सभी किंग्‍स ऑफ कालिया के नाम से व्‍हाट्सअप ग्रुप चलाते थे और यूट्यूब पर हत्‍या के लिए सम्‍पर्क करें स्‍टेटस लगाये हुए थे जिसकी जांच की जा रही है।

ताज़ा समाचार

छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में सोमवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - जुआ खेलते कुल्लू साहू सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, 01 लाख 82 हजार नगद सहित 05 लाख का सामान जप्त
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - दो कारो में जबरजस्त टक्कर, हादसे में एक युवक की मौत और चार लोग घायल
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - जलाराम लॉज में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन कॉलगर्ल सहित 05 लोग गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - लगातार फेल हो रहा है मौसम को लेकर किया गया IMD का पूर्वानुमान, बारिश नही होने से किसान परेशान
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - नहाने के दौरान तालाब में डूबकर एक ही परिवार के दो बच्चियों की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते प्रधान आरक्षक अजय लहरे गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही..
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती गोलीकांड में ताजा अपडेट - हमलावरों ने पूर्णिमा को मारी थी तीन गोली, इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने जताई यह आशंका
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
सक्ती से बड़ी खबर - दिनदहाड़े घर मे घुसकर महिला को मारी गोली, अज्ञात आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में शुक्रवार के मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH