अवैध संबंधों के शक से पल भर में उजड़ गई परिवार की खुशियां

उत्तर प्रदेश , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
अवैध संबंधों के शक से पल भर में उजड़ गई परिवार की खुशियां
बिजनौर 12 जनवरी 2023 - आधी रात को जागे शक के जुनून ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। विधवा भाभी की मांग में सिंदूर भरकर सात जन्मों के साथ का वचन देने वाला देवर ही उसका कातिल बन बैठा। वर्ष 2015 में प्रियंका की शादी सदाफल निवासी दीपक पुत्र सोमपाल के साथ हुई थी। शादी के एक वर्ष बाद प्रियंका को एक पुत्र भी हुआ था। लेकिन कुछ समय बाद ही दीपक व प्रियंका के बीच हुई अनबन के बाद दीपक ने स्योहारा धामपुर रेलवे लाइन पर ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। 

दीपक की मौत के बाद प्रियंका ने अपनी व अपने मासूम पुत्र के जीवन यापन के लिये अपने देवर जोनी के साथ कोर्ट मैरिज कर लिया था। प्रियंका की सूनी मांग में देवर जोनी ने सिंदूर भर कर उसको जीवन भर खुश सुखी व उसकी रक्षा करने का संकल्प भी लिया था। हंसी खुशी जिंदगी के बीच दोनों को एक पुत्र की प्राप्ति भी हुई। जोनी ने अपनी पत्नी के किसी से अवैध संबंध होने के शक के चलते गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद जोनी ने अपने पिता सोमपाल को घटना की जानकारी दी और खुद थाने चला गया।

पत्नी के किसी अन्य युवक से अवैध संबंध होने के शक में की पत्नी की हत्या करने के बाद भी हत्यारोपी पति को हत्या करने का कोई अफसोस उसके चेहरे पर नजर नहीं आया। दस दिन बाद उसकी पत्नी प्रियंका अपने मायके से लौटी थी। रात में खाना खाने के बाद उसका पत्नी से इसी प्रकरण को लेकर विवाद हुआ। इसी बात पर उसने अपनी पत्नी प्रियंका की गला दबाकर हत्या कर दी।

ताज़ा समाचार

सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
सक्ती - भिखारन को भी नही छोड़ा हवस के भूखों ने, घर मे खींचकर बारी बारी से किया रेप, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ के इस शहर में 13 साल से छिपा था झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर, खड़ी कर ली थी करोड़ो की संपत्ति..
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - पिकनिक स्पॉट में बड़ा हादसा, डेम में डूबकर SECL कर्मी की मौत
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - दो दिन से लापता युवक की तालाब में लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ में आज भी भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलों में रेड, येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी..
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
छत्तीसगढ़ - शराब के नशे में धुत्त पड़ा रहा पति और चार आरोपियों ने आकर पत्नी के साथ कर दिया बड़ा कांड
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
सक्ती शहर में चोरों ने पुलिस को दी चुनौती, एक रात में दो बड़े दुकानों का टूटा ताला, लाखो रुपये पार..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ मशहूर पंडवानी गायिका तीजन बाई का निधन, देर रात एम्स में ली अंतिम सांस..
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - खेत में तार लगाने के दौरान करंट की चपेट में आये मां और दो बेटे, तीनो की मौके पर ही मौत
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या करने के बाद पति ने की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH