क्या छत्तीसगढ़ को दहलाने की थी शाजिश , आखिर किसने मंगाया था 02 हजार 175 किलो विस्फोटक , पढ़े पूरी खबर

कबीरधाम , 24/07/2024 5:03:04 AM
Anil Tamboli
क्या छत्तीसगढ़ को दहलाने की थी शाजिश , आखिर किसने मंगाया था 02 हजार 175 किलो विस्फोटक , पढ़े पूरी खबर
कवर्धा 12 जनवरी 2023 - कबीरधाम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुकदूर में बिना अनुमति एक वाहन में 02 हजार 175 किलो विस्फोटक का परिवहन किया जा रहा था। कुकदूर पुलिस ने इस मामले में चालक को गिरफ्तार किया है। साथ ही विस्फोटक समेत वाहन को जब्त भी कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि चिल्पा अनुपपुर (एमपी) से वाहन क्रमांक MP 65 GA 2018 में विस्फोटक सामग्री बजाक से पंडरिया मार्ग में परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने वाहन को रूकवाया।

चालक ने अपना नाम राकेश कुमार सिंह उम्र 22 साल निवासी अमगांव थाना लुन्ड्रा जिला सरगुजा का बताया है। इस वाहन से अलग-अलग प्रकार के करीब 02 हजार 175 किलो विस्फोटक को जब्त किया गया है। ये सभी करीब 87 बाक्स में रखे गए थे। पुलिस के अनुसार ऐसे विस्फोटक के परिवहन करने से पहले संबंधित क्षेत्र के थाना को सूचना दी जाती है। इसके बाद भी थाना में कोई सूचना नही दी गई। यहीं कारण है कि पुलिस ने चालक के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि इस विस्फोटक को कवर्धा के किसी गिट्टी ठेकेदार के यहां डिलीवरी करनी थी।

इस सामग्री का उपयोग देश में कई आतंकवादी बम बनाकर विस्फोट करने के लिए करते हैं। उक्त सामग्री के परिवहन की सुरक्षा के लिए कोई नहीं था। ऐसे में यह बड़ी लापरवाही है। कुकदूर पुलिस की सक्रियता के चलते सामग्री जब्त किया गया। यह बहुत ही बड़ी सफलता है। बिना सुरक्षा विस्फोटक सामग्री परिवहन करने के जुर्म में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। जब्त सामग्री का ही उपयोग आतंकवादी विस्फोट के लिए करते हैं इन सामग्रियों से विस्फोटक भी तैयार किया जाता है। ऐसे में यदि यह सामग्री माओवादियों द्वारा लूट लिया जाता तो बहुत ही बड़ी आफत होती है।

इस थाना में पूर्व में भी इसी तरह के दो मामले दर्ज है वर्ष 2019 में मार्च माह में लोकसभा चुनाव के बीच माओवादी प्रभावित क्षेत्र थाना कुकदूर अंतर्गत विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया था। वहीं बिना सुरक्षा देर रात्रि विस्फोटक सामग्री परिवहन करने के जुर्म में वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया था। मामला 26 मार्च की रात्रि 11.30 बजे का था एक ट्रक पंडरिया की ओर से कुकदूर होते हुए मध्यप्रदेश की ओर जा रहा था। लोकसभा चुनाव के चलते वाहनों की लगातार जांच चल रही है। इस दौरान इस वाहन की भी जांच की गई। जांच के दौरान वाहन में 7.4 मीट्रिक टन और 15000 मीटर विस्फोटक सामग्री भरा था। इसी प्रकार विधानसभा चुनाव के पूर्व 26 सितंबर 2018 को कुकदूर थाना अंतर्गत ग्राम पोलमी स्थित बेरियर में जांच के दौरान एक ट्रक में 30 टन अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया गया था। वाहन चालक निर्धारित रूट के बजाए सॉर्टकट लेते हुए माओवादी प्रभावित क्षेत्र से गुजर रहा था, इसके चलते वाहन को जब्त कर वाहन चालक पर कार्रवाई की गई थी ।

इस तरह का यह मामला बीते पाँच वर्ष में यह तीसरा है वो भी कुकदूर थाना क्षेत्र का है यह थाना क्षेत्र सीजी को एमपी से जोड़ता है। ऐसे में यहां एमपी व सीजी के लोग आना जाना करते है। यहां तक की सड़क सीधे पंडरिया (छत्तीसगढ़) से एमपी (बजाक ) तक जाती है। यहीं कारण है कि इस सड़क का उपयोग एमपी से सीजी आने-जाने के लिए किया जाता है।

ताज़ा समाचार

सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - जाने पुर्णिमा चौहान के हत्यारों के नाम पते और उनसे जप्त हथियार , और भीतर देखे आरोपियों की बेनकाब तश्वीर
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - पूर्णिमा चौहान की हत्या करने वाले आरोपियों को भागने में किसने की मदद, जाने इस खबर में,,
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - किसने चलाई पूर्णिमा चौहान पर तीन गोली, और 09 में से कौन था मुख्य आरोपी के साथ??
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती - इसलिए कराई गई थी जोंगरा निवासी पूर्णिमा चौहान की हत्या, आटोमेटिक पिस्टल से दागी गई थी तीन गोली
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती BiG BREAKING - झारखंड गोलीकांड के आरोपियों ने 04 लाख में ली थी जोंगरा निवासी पुर्णिमा चौहान की हत्या की सुपारी
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
सक्ती का सबसे बड़ा ब्रेकिंग न्यूज - थोड़ी देर बाद सक्ती पुलिस SP ऑफिस में करेगी??
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
यूट्यूब पर देख कर पति ने घर पर ही कराई पत्नी की डिलीवरी, पत्नी की मौत और नवजात..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
01 जुलाई से बदलने जा रहे यह 5 बड़े नियम, सीधा पड़ेगा आपकी जेब पर असर, जाने क्या होने वाला है..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
छत्तीसगढ़ - संदिग्ध हालत में जगतार सिंह की लाश मिलने से मची सनसनी, पुलिस जांच में जुटी..
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
सक्ती - शराब दुकान में पॉकेटमारी करने वाले तीन पॉकेटमार गिरफ्तार, देखे तीनो का नाम और पता
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH