ये सरकारी डॉक्टर होम कोरेन्टीन में थे या पिकनिक पर , 28 दिनों में खा गए इतने लाख का खाना ,,

उत्तर प्रदेश , 30-07-2020 5:04:42 PM
Anil Tamboli
ये सरकारी डॉक्टर होम कोरेन्टीन में थे या पिकनिक पर , 28 दिनों में खा गए इतने लाख का खाना ,,
अलीगढ़ 30 जुलाई 2020 - कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते हर वर्ग का व्यक्ति काफी परेशान है. वहीं डॉक्टरों को खिला खिला कर होटल संचालक परेशानी से गुजर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ क्वारनटीन सेंटर में 28 दिन में 84 डॉक्टर्स के खाना खाने का बिल 50 लाख रुपये आया है. बिल को देखकर अपर मुख्य सचिव चिकित्सा डॉ. रजनीश दुबे भी हैरान रह गए. हालांकि उन्होंने शासन का हवाला देते हुए बिल भुगतान करने से इनकार कर दिया है।

होटल संचालकों का कहना है कि बिजली बिल से लेकर होटल स्टाफ को रेगुलर सैलरी दे रहे हैं। जिला प्रशासन के जरिए शहर के चार होटल पाम ट्री विकास होटल खुलवाए गए थे, जिसमें कोरोना योद्धा कहे जाने वाले डॉक्टर्स को क्वारनटीन किया गया था. शहर के चारों होटलों में 28 दिन 84 डॉक्टर्स को रोका गया था. मार्च से अभी तक किसी भी होटल संचालक का जिला प्रशासन ने बकाया नहीं दिया है.

वहीं होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मानव महाजन ने बताया है कि 50 लाख रुपये का बकाया है और मार्च से अभी तक जिला प्रशासन नहीं दे रहा है. उन्होंने बताया है कि बिजली का बिल भी जमा करना है और स्टाफ को भी सैलरी देनी है. अगर बकाया जल्द से जल्द नहीं मिला तो हम लोग मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे और जरूरत पड़ी तो मुलाकात भी करेंगे.

वहीं जिला प्रशासन के जरिए अपर मुख्य सचिव चिकित्सा शिक्षा डॉ. रजनीश दुबे को बिल भेजा गया है. सूत्रों की मानें तो अपर मुख्य सचिव बिल को देखकर हैरान रह गए हैं. साथ ही उन्होंने शासन का हवाला देते हुए बिल का भुगतान करने से इनकार कर दिया है. साथ ही भविष्य में 50 रुपये डाइट के हिसाब से ही बिल का भुगतान करने की बात भी कही गई है.

वहीं मामले पर अलीगढ़ के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. भानु प्रताप सिंह कल्याणी ने बताया की 50 लाख रुपये तो नहीं हैं लेकिन जो भी अमाउंट है, ये मुद्दा प्रमुख सचिव की बैठक में भी आया था, तब उन्होंने ये कहा था कि पैसे की व्यवस्था आपको खुद करनी पड़ेगी, शासन इसमें कुछ नहीं कर पाएगा. अब हम आगे कुछ करेंगे. अभी तक हमें लगता था कि शासन स्तर से कुछ मदद मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया. अब हम अपने स्तर से इस मामले का निपटारा करेंगे।

ताज़ा समाचार

क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
क्षेत्रीय पार्टी का नेता LPG सिलेंडरों की कर रहा था कालाबाजारी, 55 भरे सिलेंडर जप्त होते ही नेता जी हुए फरार
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - जुआरियो को संरक्षण देना चौकी प्रभारी बृजकिशोर को पड़ा भारी, SSP ने किया लाईन अटैच
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - खुलेआम शराब पीना और बेचना रमेश देवांगन सहित इन 10 लोगो को पड़ा भारी, हुए गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - ट्रक और ट्रेलर में टक्कर के बाद लगी आग, ट्रेलर चालक की जिंदा जलकर मौत
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - अफीम की खेती पर बड़ा खुलासा, अफीम को मक्का बता कर ले रहे थे सरकारी योजना का लाभ
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - शमसान घाट में जुआ खेलते राजू साहू और हसन खान सहित 08 जुआरी गिरफ्तार, जिला पुलिस की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - इस जिले में भी हो रही थी अफीम की खेती, 02 करोड़ कीमत की 18 क्विंटल अफीम के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - LPG की कालाबाजारी रोकने के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी, दो जगहों से 126 सिलेंडर जप्त
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
छत्तीसगढ़ - मामी और भांजे के प्रेम कहानी का हुआ खौफनाक अंत, शादी नही होने से उठाया यह कदम
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
आज का राशिफल, दिनांक 13 मार्च 2026 दिन शुक्रवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे..
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH