आज का राशिफल , दिनांक 10 जनवरी 2023 दिन मंगलवार को जाने क्या कहते है आपके सितारे
धर्म / ज्योतिष , 10-01-2023 10:52:42 AM
- आज का राशिफल दिनाँक 10 जनवरी 2023 दिन मंगलवार -
मेष राशि - मेष राशि वाले आज का दिन प्यार-मोहब्बत की नजरिए से बेहतरीन दिन है। प्यार का मजा चखते रहें। तरोताजगी और मनोरंजन के लिए बढ़िया दिन, लेकिन अगर आप काम कर रहे हैं तो व्यावसायिक लेन-देन में सावधानी की जरूरत है। तनाव से भरा दिन, जब नजदीकी लोगों से कई मतभेद उभर सकते हैं। आपके लिए यह खूबसूरत रोमानी दिन रहेगा, लेकिन सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
वृष राशि - वृष राशि वालों के लिए आज का दिन आज भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। इस बात की प्रबल सम्भावना है कि आपके आस-पास के लोग आप दोनों बीच मतभेद पैदा करने का प्रयास करेंगे। अत: बाहरी लोंगों के कहने पर अमल करना ठीक नहीं होगा।पारिवारिक,सामाजिक और काम के लिए परेशानियों से भरा रहेगा। आजीविका का संकट दूर होगा और आप धन का संचय करने में कामयाब होंगे। सेहत का ध्यान रखें। भागदौड़ से भरा रहेगा। लेकिन आकस्मिक धन लाभ से घर मे खुशी का माहौल रहेगा। दूसरों पर विश्वास ना करें।
मिथुन राशि - मिथुन राशि वाले आज बेहतर रहेगा कि आप अपनी यह आदत बदल दें। आज अचानक किसी से रोमांटिक मुलाकात हो सकती है। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। आज के दिन अधिकांश समय खरीदारी और दूसरी गतिविधियां में जाएगा। आपके वैवाहिक जीवन से सारा मजा खो सा गया मालूम होता है। अपने जीवनसाथी से बात करें और कुछ मस्तीभरी योजना बनाएं।
कर्क राशि - कर्क राशि वाले जातक आज दोस्तों और परिवार के साथ मजेदार समय बीतेगा। आपके प्रिय की ख़राब तबियत के चलते रोमांस को दरकिनार होना पड़ सकता है। दफ़्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। जल्दबाज़ी में फैसले न करें, ताकि जिंदगी में आगे आपको पछताना न पड़े। जब आप अपने जीवनसाथी से भावनात्मक तौर पर जुड़ते हैं, तो नज़दीकी अपने आप महसूस की जा सकती है। जातक के सामने चुनौती से भरा रहेगा। संपत्ति की खरीद-बिक्री भी कर सकते हैं। नौकरी करने वालों के दबाव से भरा दिन रहेगा। विवाह योग्य लोगों की शादी तय होगी। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी। काम के क्षेत्र में जातक विस्तार की योजना बनाएंगे, जो लाभ देगा।
सिंह राशि - सिंह राशि वाले व्यावसायिक मीटिंग के दौरान भावुक और बड़बोले न हों। अगर आप अपनी जुबान पर काबू नहीं रखेंगे तो आप आसानी से अपनी प्रतिष्ठा धूमिल कर सकते हैं। दूसरों की राय को ध्यान से सुनें। अगर आप आज वाकई फायदा चाहते हैं तो। जीवनसाथी के किसी अचानक काम की वजह से आपकी योजनाएं बिगड़ सकती हैं। लेकिन फिर आपको महसूस होगा कि जो होता है अच्छे के लिए ही होता है।
कन्या राशि - कन्या राशि वालों के लिए हर तरह का निवेश करते वक़्त पूरी सावधानी बरतें। आपको अपने रोज़मर्रा के कामों से छुट्टी लेकर आज दोस्तों के साथ घूमने का कार्यक्रम बनाना चाहिए। प्यार-मोहब्बत के लिहाज़ से दिन थोड़ा मुश्किल रहेगा। अगर आप अपनी योजनाओं को सबके सामने खोलने में बिल्कुल नहीं हिचकते, तो आप अपनी परियोजना को ख़राब कर सकते हैं। मौज-मस्ती के लिए घूमना संतोषजनक रहेगा।
तुला राशि - तुला राशि वाले आज कुछ लोगों के लिए जल्द ही शादी की शहनाई बज सकती है, जबकि दूसरे जिंदगी में नए रोमांस का अनुभव करेंगे। सहकर्मियों और वरिष्ठों के पूरे सहयोग के चलते दफ़्तर में काम तेज रफ़्तार पकड़ लेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। ऐसा लगता है कि आज आप अपने जीवनसाथी के साथ बहुत ख़र्चा कर सकते हैं। बावजूद इसके, आप इस वक़्त का पूरा लुत्फ उठा पाएंगे।
वृश्चिक राशि - वृश्चिक राशि वाले जातक परिवार के सदस्य कई चीज़ों की मांग कर सकते हैं। आज के दिन आपकी योजनाओं में आखिरी पल में बदलाव हो सकते हैं। ठीक कम्यूनिकेशन न होने के चलते परेशानी खड़ी हो सकती है, लेकिन मिल-बैठकर बात करने से चीज़ें बताी जा सकती हैं।किसी बड़ी और महत्वपूर्ण योजना में समय और पैसा निवेश करेंगे, जिसका भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने वाला है। संपत्ति और वाहन सुख की प्राप्ति होने वाली है। लेकिन बाहर जाने से बचें। सेहत का अपना व अपने परिवार का ख्याल रखें।
धनु राशि - धनु राशि वाले के लिए आज जातक बच्चों के साथ विवाद मानसिक दबाव का कारण बन सकता है। खुद को एक बिन्दु से ज्यादा तनाव में न डालें, क्योंकि कुछ मसले तभी सही रहते हैं जब उनमें दखल न दिया जाए। खुशी के लिए नए संबंध की प्रतीक्षा करें। जो अपने काम पर एकाग्र रहेंगे, उन्हें पुरस्कार और फायदा दोनों ही मिलेंगे। जब आपसे राय पूछी जाए तो संकोच न करें, क्योंकि इसके लिए आपकी बहुत तारीफ होगी।
मकर राशि - मकर राशि वाले समय, कामकाज, पैसा, यार-दोस्त, नाते-रिश्ते सब एक ओर और आपका प्यार एक तरफ दोनों आपस में खोए हुए। कुछ ऐसा मिज़ाज रहेगा आपका आज। दफ्तर का माहौल आज आपके लिए बहुत मुश्किल हो सकता है। सुनी-सुनाई बातों पर आंखें मूंदकर यकीन न करें और उनकी सच्चाई को भली-भांति परख लें। जीवनसाथी की खराब सेहत के चलते आप चिंताग्रस्त हो सकते हैं।
कुंभ राशि - कुंभ राशि वाले आज के दिन घर में तालमेल बनाए रखने के लिए साथ में मिलकर काम करें। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से धोखा मिल सकता है। दफ्तर में बेवजह टांग खींचने वाले आपको ग़ुस्सा दिला सकते हैं। आज आप नए विचारों से परिपूर्ण रहेंगे और आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज़्यादा फ़ायदा देंगे। जीवनसाथी के ख़राब स्वास्थ्य की वजह से आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है।
मीन राशि - मीन राशि वाले आज का दिन प्यार के लिए बढ़ाए गए कदम असर नहीं दिखाएंगे। ट्रेड शो और सेमिनार आदि में भागीदारी आपके व्यावसायिक सम्पर्कों में सुधार लाएगी।अपने जीवनसाथी को सरप्राइज देते रहें, नहीं तो वह ख़ुद को आपके जीवन में महत्वहीन समझ सकता है।भाई-बंधुओं व परिवार से बिगड़े संबंध सुधरेंगे। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे। आजीविका का संकट समाप्त होगा। नौकरी में तरक्की, बिजनेस में लाभ होगा। बाहर न जाएं आपकी सेहत के लिए अनुकूल समय नहीं है।
















