शनिवार को अमित शाह कोरबा में , एक घंटे पहले वाहन और आम लोगों के प्रवेश पर रोक , यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

कोरबा , 06-01-2023 8:12:53 PM
Anil Tamboli
शनिवार को अमित शाह कोरबा में , एक घंटे पहले वाहन और आम लोगों के प्रवेश पर रोक , यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी
कोरबा 06 जनवरी 2023 - सात जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का कोरबा प्रवास प्रस्तावित है। प्रवास के दौरान वे टीपीनगर स्थित जिले के इंदिरागांधी स्टेडियम में आमसभा को संबोधित करेंगे एवं सर्वमंगला माता का दर्शन करेंगे। उनके प्रवास को मद्देनजर रखते हुए आम सभा में आने वाले लोंगो एवं आम जनता की सुविधाओं के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवायजरी जारी किया है।

पार्किंग व्यवस्था :-

01 - कुसमुंडा दीपिका व उरगा की ओर से आम सभा मे आने वाले लोग पार्किंग क्रमांक 4 जश्न रिसोर्ट के बगल में एवं पार्किंग क्रमांक 5 सोनालिया स्थित मल्टी लेवल पार्किंग में वाहन पार्क करेंगे।

02 - दर्री कटघोरा की ओर से आमसभा में आने वाले लोग सीएसईबी चौक से बुधवारी होते हुए पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 07 सर्कस मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

03 - करतला रजगामार मानिकपुर बालको एवं रामपुर क्षेत्र से आने वाले लोग भी पार्किंग क्रमांक 06 मुड़ापार बाजार ,07 सर्कस ग्राउंड और पार्किंग क्रमांक 08 घंटाघर मैदान और पार्किंग क्रमांक 09 एसईसीएल हेलीपेड मैदान में वाहन पार्क करेंगे।

04 - पार्किंग क्रमांक 01 सतनाम भवन और पार्किंग क्रमांक 2 गुरुद्वारा भवन को वीआईपी पार्किंग बनाया गया है। वीआईपी पार्किंग के लिए पास वितरित किया गया है । उक्त पार्किंग तक वाहन लाने किये पुलिस द्वारा जारी किया गया पास दिखाना अनिवार्य होगा।

प्रतिबंधित मार्ग :- 

सीएसईबी फुटबाल ग्राउंड से इंदिरागांधी स्टेडियम से होते हुए राताखार बाईपास से होकर सर्वमंगला मंदिर तक वीआईपी के मूवमेंट होने के कारण उक्त मार्ग आम यातायात के लिए प्रतिबंधित होगा।

एक घंटा पहले रोक दिया जाएगा आवागमन :-

गृह मंत्री के रूट (सीएसईबी हेलीपेड से बायपास इंदिरा स्टेडियम-राताखार बायपास होते हुए सर्वमंगला मंदिर तक) पर वीआईपी आगमन के एक घंटा पूर्व आवागमन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा।

परिवर्तित मार्ग:-

दीपिका कुसमुंडा की ओर से सर्वमंगला रोड का इस्तेमाल कर कोरबा पहुँचने वाले वाहन डायवर्सन मार्ग बांकीमोंगरा- एनटीपीसी -दरी-ध्यानचंद चौक होते हुए कोरबा पहुँच सकते हैं। इसी तरह कनकी तरदा की ओर से नहर रोड का इस्तेमाल कर सर्वांमंगला कोरबा पहुचने वाले वाहन उरगा की ओर से कोरबा पहुँच सकते हैं।

भारी वाहन प्रतिबंधित :-

वीआईपीपी कार्यक्रम की वजह से कुसमुंडा - दीपिका - उरगा - दर्री - बालको मानिकपुर की ओर से कोरबा शहर को क्रॉस कर अपने गंतव्य को जाने वाले वाहनों का शहर में एंट्री प्रतिबंधित किया गया है।
शनिवार को अमित शाह कोरबा में , एक घंटे पहले वाहन और आम लोगों के प्रवेश पर रोक , यातायात पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवायजरी

ताज़ा समाचार

अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने लोगो से की यह अपील, कहा एक साल तक..
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने शिक्षिका को बनाया हवस का शिकार, प्रेग्नेंट होने पर कराया एबॉर्शन, FIR हुआ दर्ज
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ - ऑनलाइन सट्टा एप ऑल पैनल 777 का मुख्य सटोरिया लोकेश अग्रवाल गिरफ्तार, कई जिलों में फैला था नेटवर्क
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ में आज मौसम को लेकर IMD ने जारी किया ताजा अपडेट, जताई यह संभावना..
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - भाजपा पार्षद श्याम भोजवानी गिरफ्तार, रेप केस में फंसाने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेल
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़ - आरक्षक ने किराए के मकान में फाँसी लगाकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
सक्ती से एक और सटोरिया गिरफ्तार, नाम है अशोक, GAME WIN 247 एप से खेला रहा था IPL में सट्टा, भीतर देखे तश्वीर..
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
छत्तीसगढ़ - 15 हजार की रिश्वत लेते एडिसनल कलेक्टर का क्लर्क विजय पांडेय गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती से बड़ी खबर - 20 हजार की रिश्वत लेते ASI एस एन मिश्रा गिरफ्तार, ACB की कार्यवाही
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
सक्ती - महामाई दाई की झूठी कसम खाना सक्ती के एक सटोरिया को पड़ा भारी, घर पर पड़ा पुलिस का छापा
SAKTI.BIZ
https://free-hit-counters.net/
KSHITITECH